फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   worm was found in the food given to the patients in the medical

AMU: कुलपति के आदेश पर गठित होगी जांच कमेटी, मेडिकल में मरीजों को देने वाले भोजन में निकला था कीड़ा

Fri, 25 Aug 2023 02:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 02:23 AM IST
सार

बुधवार को दोपहर के भोजन में सोयाबीन की सब्जी में कीड़ा निकलने पर मरीजों ने हंगामा कर दिया था। यह जानकारी जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिली, तो तुरंत भोजन का वितरण रोक दिया गया। उसकी जगह पर दोबारा भोजन बनाया गया।

विज्ञापन
worm was found in the food given to the patients in the medical
खाने में कीड़े निकलने पर सब्जी को दिखाते मरीजों के तीमारदार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में एएमयू के जेएन मेडिकल में भर्ती मरीजों को कीड़ा युक्त भोजन देने के मामले में कुलपति के आदेश पर जांच कमेटी गठित होगी। बुधवार को दोपहर के भोजन में सोयाबीन की सब्जी में कीड़ा निकलने पर मरीजों ने हंगामा कर दिया था। यह जानकारी जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिली, तो तुरंत भोजन का वितरण रोक दिया गया। 

विज्ञापन


उसकी जगह पर दोबारा भोजन बनाया गया। सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से नाश्ता और दोनों वक्त का खाना दिया जाता है। सब्जी में कीड़ा निकलने को दो दिन हो गए, लेकिन अभी तक न तो जांच टीम बन पाई और न ही यह लापरवाही किस स्तर से हुई, वह तय हो पाया है। 
विज्ञापन


पहले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को जांच कमेटी बना दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। कीड़ा युक्त भोजन मरीज खा लेते, तो विकराल स्थिति हो सकती थी। इस चूक की जवाबदेही तय होनी चाहिए, जो हो नहीं पा रही है। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. हारिस एम खान ने कहा कि कुलपति के आदेश पर जांच कमेटी गठित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed