फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   World Social Media Day special

World Social Media Day: रील की दुनिया में होकर मग्न, रियल को भूले लोग... घर बैठे लाखों रुपये कमा रहे लोग

Sun, 30 Jun 2024 11:21 AM IST
चमन शर्मा स्नेहा शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
स्नेहा शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 11:21 AM IST
सार

आज के दौर में लोग सोशल मीडिया के जरिए घर बैठे लाखों, करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। बात चाहे यात्राओं की हो, खान-पान की या फिर फैशन की। देश-विदेश की बड़ी कंपनियां ऐसे लोगों को, जो इंटरनेट पर ज्यादा फॉलोअर्स रखते हैं, अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए पैसे दे रही हैं।

विज्ञापन
World Social Media Day special
अलीगढ़ के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर - फोटो : स्वयं

विस्तार

हर वर्ष 30 जून विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में सोशल मीडिया दिवस सबसे पहले 2010 में मनाया गया था। आज के दौर में लोग सोशल मीडिया के जरिए घर बैठे लाखों, करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। बात चाहे यात्राओं की हो, खान-पान की या फिर फैशन की,देश -विदेश की बड़ी कंपनियां ऐसे लोगों को, जो इंटरनेट पर ज्यादा फॉलोअर्स रखते हैं, अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए पैसे दे रही हैं। 

विज्ञापन


रील की दुनिया में लोग इतना मग्न हो गए हैं, की आज रियल को भूल गए हैं। सोशल मीडिया पर अधिकतर लोग अपनों के लिए प्यार दिखाते है पर असल में कई बार ऐसा नहीं होता है। कई इनफ्लुएंसर ऐसे भी हैं जिनको सोशल मीडिया के जरिए बहुत प्यार मिला और कुछ दिन बाद ही वो एक दूसरे से अलग नजर आए। 
विज्ञापन


मेटा की रिपोर्ट के अनुसार दर्शक फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए लगभग 200 बिलियन रील रोज देखते हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी है। वहीं भारत इंस्टाग्राम रील का सबसे बड़ा बाजार है, जहां लगभग 327 मिलियन लोग इंस्टाग्राम प्रयोग करते है, जिसमें 53.9 प्रतिशत पुरुष और 46.1 प्रतिशत महिलाएं हैं। क्या आप जानते हैं 2023 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील को 350 मिलियन लोगों ने देखा था, जो भारत के फ्रीस्टाइल फुटबॉलर मुहम्मद रिजवान की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से चोरों को भी मदद मिलती है। घर से बाहर घूमने गए लोग अक्सर पोस्ट कर देते हैं, जिससे चोरों को पता चल जाता है और घर साफ हो जाता है। अलीगढ़ के जाने-माने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बबलू राघव का कहना है कि पहले मुझे कम लोग जानते थे, जब से मैंने लोगों को सोशल मीडिया से पैसा कमाने के बारे में बताना शुरू किया है, तब से एक नई पहचान मिली है।आजकल लोग किसी और के फोटो डालकर उनके निजी जीवन को ठेस पहुंचाते हैं और उनसे पैसा कमाते हैं, जो गलत बात है।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कहिन

  • मैंने गूगल को माना गुरू, यूट्यूब को टीचर और अपना काम शुरू किया।अब मैं लगभग 70 हजार से एक लाख तक महीने में कमाता हूं। 8 साल पहले यूट्यूब पर आया था, अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, पोर्टल पर कार्य कर रहा हूं। किसी को सोशल मीडिया से संबंधित कोई तकनीकि समस्या आती है तो मेरा कंटेंट उसके काम आता है।-बबलू राघव,सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
  • मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से देश और दुनिया तक एक नई पहचान मिली है। मेरे छह लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। मेरी विडियो के माध्यम से सनातन का प्रचार-प्रसार विदेशों तक पहुंचा है। सोशल मीडिया के माध्यम से हर महीने 80 हजार से एक लाख रुपये कमा लेता हूं। करीब पांच साल से यूट्यूब और फेसबुक आदि सोशल प्लेटफार्म पर काम कर कर रहा हूं।-राज नारायण सिंह, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
  • मैं सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 15–20 हजार कमा लेता हूं। मैं पिछले पांच साल से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में काम कर रहा हूं। बहुत खुशी मिलती है जब यूट्यूब की तरफ से मेरे काम के लिए रुपये मिलते है।-अमित दयाल, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
  • सोशल मीडिया पर में लगभग 4 साल से हूं। इससे इतना कमा लेता हूं कि जरूरतें अच्छी तरह से पूरी हो रही हैं। सोशल मीडिया के लिए मैं बेहद खुश हूं, उम्मीद है आगे इसमें में और बेहतर कर पाऊंगा।-सौरभ सिंह चौहान, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
  • स्कूल से मिली शिक्षा के दौरान ही सोशल मीडिया के इस्तेमाल के बारे में जानकारी प्राप्त ही गई थी।आगे चलके अपने व्यवसाय से जुड़ी चीज़ों को सोशल मीडिया पर डालना शुरू किया और आज में सोशल मीडिया के जरिए लगभग 2 लाख रुपये कमा लेता हूं और मेरे व्यवसाय का 90 प्रतिशत सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिलता है।-विशाल चौधरी,सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
  • मैं लगभग 5 साल से सोशल मीडिया पर काम कर रहा हूं।मैंने इसकी शुरुआत यूट्यूब से की और आज इंस्टाग्राम, फेसबुक और अपनी वेबसाइट पर भी काम कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि मेरे यूट्यूब चैनल से लगभग 38 हजार व फेसबुक पर 52 हजार लोग जुड़ चुके है। -दिवाकर राघव,शोधकर्ता, जनसंचार विभाग एएमयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed