फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worker died in Quarantine center

क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर की मौत, हंगामा

Sat, 09 May 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worker died in Quarantine center
लोधा क्षेत्र के खैर रोड स्थित आईटीएम कालेज में क्वारंटीन सेंटर में अहमदाबाद से लौटे इगलास के प्रवासी मजदूर की बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मजदूर की मौत पर क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाएं लचर होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पीएसी-पुलिस नै जैसे-तैसे मामला संभाला। सुबह सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने भूख से मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै। प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण का खुलासा होने के इंतजार में है।
विज्ञापन

विनोद (31) पुत्र होतीलाल निवासी पुरानी तहसील, इगलास पिछले नौ साल से अहमदाबाद, गुजरात में रहकर ऑटो चलाने का काम कर रहा था। परिवार में पत्नी नीरेश और दो बच्चेे नैतिक (7) और प्रियांशु (5) हैं, जो गांव में रहते हैं। वह अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। विनोद के बड़े भाई राजेंद्र के मुताबिक लॉक डाउन होने के चलते विनोद अहमदाबाद में ही फंसा था। पिछले दिनों गुजरात सरकार की ओर से भेजी गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वह प्रयागराज पहुंचा था। वहां सेे प्रयागराज प्रशासन ने बस के जरियेे अलीगढ़ भिजवा दिया। तीन मई को भाई के यहां आते ही प्रशासनने उसे आईटीएम कालेज क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र के मुताबिक विनोद ने उसे फोन कर बताया था कि वह कई दिनों से भूखा-प्यासा था। अहमदाबाद से प्रयागराज और वहां से अलीगढ़ आने के दौरान कभी उसे दो वक्त खाना नहीं मिला। बृहस्पतिवार रात को विनोद ने पिता से फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे यहां आकर खाना खाने के बाद के छाती में दर्द उठ रहा है। इसकी शिकायत भी की है। मगर, डाक्टरों की व्यवस्था नहीं कराई गई है। इधर, क्वारंटीन सेंटर में साथ रह रहे लोगों ने भी विनोद की तबीयत को देखते हुए डाक्टरों को बुलाने की गुजारिश की थी। मगर, वहां कोई नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह विनोद मृत हालत में मिला। इससे गुस्साए लोगों न हंगामा काट दिया। नारेबाजी की गई। मजबूरन पीएसी को बुलाकर प्रशासन को हंगामा कर रहे लोगों को रोकना पड़ा। इसके बाद शव को क्वारंटीन सेंटर से जिला अस्पताल भेजा दिया। शाम पांच बजे करीब शव जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा गया। यहां शव का कोरोना परीक्षण के लिए सैंपल भेजा गया है। जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द न सह सका तो कही थी आत्महत्या की बात
क्वारंटीन सेंटर में विनोद के साथ रुके लोगों की परिवारीजनों सेे जब बातचीत हुई तो उन्होंने विनोद की आखिरी पीड़ा को बयां किया। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें मालूम हुआ है कि विनोद की छाती में तेज दर्द उठा था। उसने पहले खुद से जाकर डाक्टर को बुलाने की मांग की थी। इसके बाद साथ के लोगों डाक्टर की मांग की। मगर, किसी की एक न सुनी गई। इस पर विनोद असहनीय दर्द बढ़ते जाने के कारण आत्महत्या की बात कहते हुए अपने कमरे में चला गया। यहां वह अपने बिस्तर पर लेट गया और रात में किसी समय मौत हो गई।राई जा रही है। अगर, किसी भी स्तर से लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed