फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   worker buried under a pile of mud

मिट्टी की ढाय में दबा मजदूर: आठ दिन में दूसरी मौत, निर्माण कार्यों के तरीके पर उठ रहे सवाल, पनपा जन आक्रोश

Sun, 26 Apr 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 26 Apr 2026 03:29 PM IST
सार

सीवर लाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक महेंद्र सिंह की मौत के बाद पूरे शहर में आक्रोश है। इस हादसे के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में नगर निगम की भूमिका को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
worker buried under a pile of mud
मजदूर की मौत पर देखने को मिल रहा आक्रोश - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में निर्माण कार्यों के दौरान पिछले 8 दिन में यह दूसरी मौत है। इससे पहले दवा व्यापारी विकास राठौर की मौैत सड़क पर फिसलने से हुई थी। जिसके लिए निर्माणाधीन सड़क को जिम्मेदार ठहराया गया। अब रेलवे रोड पर अप्सरा सिनेमा के सामने सीवर लाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक महेंद्र सिंह की मौत के बाद पूरे शहर में आक्रोश है। इस हादसे के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में नगर निगम की भूमिका को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक विवेक बंसल ने घटना स्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 फीट गहरे गड्ढे में काम के बावजूद सुरक्षा के कोई मानक नहीं अपनाए गए। बंसल ने नगर निगम अवर अभियंता की सीधे तौर पर जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और पूर्व पार्षद बाबा फरीद आज़ाद ने इसे हत्या करार देते हुए दोषी नगर निगम अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि वे इस पूरी घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेंगे। वहीं, पूर्व महापौर प्रत्याशी सलमान शाहिद ने भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए नगर निगम अधिकारियों की ठेकेदारी प्रथा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि नगर निगम के अधिकारी ठेकेदारी में लिप्त रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मुआवजे को लेकर भी मांगें तेज हो गई हैं। कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कश्यप और सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। हरपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन को बाध्य होगा।


उद्योग जगत का भी फूटा गुस्सा
लघु उद्योग भारती के संयुक्त महामंत्री डॉ. गौरव मित्तल ने कहा कि पूरा शहर उधेड़ कर रख दिया गया है और न ही शहरवासी सुरक्षित हैं, न ही मजदूर। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बिना एस्कॉर्ट सड़कों पर चलकर सच्चाई देखने की चुनौती दी। मलखान सिंह अस्पताल में जुटे विपक्षी नेताओं नावेद खान, आगा यूनुस, आमिर आबिद आदि और उद्योगपतियों के रोष के बीच मामले की जांच की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed