फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smart city work going slow at intersections

Aligarh News: चौराहों पर धीमी गति से चल रहा स्मार्ट सिटी का काम, सुबह से रात तक रहता है जाम

Thu, 27 Apr 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 12:54 AM IST
सार

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के साथ ही जाम से निपटने के लिए निर्माणादायी संस्था की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस दौरान ऊबड़-खाबड़ सड़क से गुजरने के साथ राहगीरों एवं वाहन चालकों को उड़ने वाले धूल के गुबार से लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Smart city work going slow at intersections
क्वार्सी चौराहे पर निर्माण के दौरान जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी के तहत शहर के सारसौल चौराहे पर पुलिया निर्माण की गति बेहद धीमी है। यही हाल क्वार्सी चौराहे का है। यहां निर्माणदायी संस्था यहां पिछले कई महीनों से दिन-रात काम कर रही हैं। इसके बाद भी काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। इससे सड़क की एक ही लेन ही चलने के कारण सुबह से लेकर रात भर तक जाम लगा रहता है।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के साथ ही जाम से निपटने के लिए निर्माणादायी संस्था की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस दौरान ऊबड़-खाबड़ सड़क से गुजरने के साथ राहगीरों एवं वाहन चालकों को उड़ने वाले धूल के गुबार से लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर नगर निगम अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अफसर ही इस ओर ध्यान दे रहे हैं। इसके चलते इन चौराहों पर हर समय जाम लगा रहता है। स्मार्ट सिटी योजना में शहर के प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। पहले चरण में क्वार्सी एवं सारसौल चौराहे में कार्य चल रहा है। दूसरे चरण में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर कार्य होना है।
विज्ञापन


इस क्रम में सारसौल चौराहे पर गंदे नाले की पुलिया के टूट जाने के बाद उसके नए सिरे से हो रहे निर्माण के चलते यहां से एक लेन में वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में यहां सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगा रहता है। निर्माणदायी संस्था की ओर से यहां सुरक्षा के कोई उपाय भी अपनाए नहीं जा रहे हैं। इससे यहां खुले में पड़ी निर्माण सामग्री से कभी भी कोई हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। हर वक्त जाम लगने और निर्माण कार्य में हो रही देरी से वाहन चालकों को तो परेशानी हो ही रही है, बल्कि यहां दिन भर उड़ने वाली धूल के गुबार से स्थानीय दुकानदार एवं राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल क्वार्सी चौराहे का है। यहां निर्माणदायी संस्था ने पाइप लाइन डालने को पूरे चौराहे को चारों ओर से खोद डाला है। इससे यहां गिट्टियां इधर-उधर फैली रहती हैं और दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर चुटैल भी होते रहते हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहद सावधानी से गुजरना पड़ता है। यह हाल तब का है जब यहां से रोजाना कमिश्नर समेत तमाम आला अधिकारी गुजरते हैं। इसके बाद भी महीनों से यहां चल रहा निर्माण कार्य न पूरा हो रहा है और न ही यहां कुछ बदलाव दिख रहा है। इतना जरुर है कि यहां से गुजरने में लोगों को चंद सेंकेड की जगह घंटों का समय लग रहा है। खासकर चौराहे पर लगी रेड़, ग्रीन, यलो लाइटें बंद पड़ी होने से दिन भर यातायात यहां तैनात यातायात कर्मियों एवं होमगार्ड के हाथ के इशारे पर दौड़ रहा है।

स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर को खोद डाला गया है। कोई सड़क, गली ऐसी न होगी जो सही हो। सब ऊबड़-खाबड़ हो चुकी हैं। नगर निगम उन्हें सही कराने की सुधि नहीं ले रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। - आशु गुप्ता, खिरनीगेट
कहने को ही शहर स्मार्ट सिटी बन गया है। सड़कें बुरी तरह से उखड़ी पड़ी हैं। हर समय जाम लगा रहता है। बार-बार शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - बंटी शर्मा, एटा चुंगी


नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना में शहर भर में तमाम विकास कार्य करा रहा है। इसमें निर्माणदायी संस्थाओं की ओर से कुछ देरी भी की जा रही है। इसके लिए समय -समय पर कार्यों की समीक्षा के साथ उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश की जा रही है कि जल्द ही सारे कार्य पूरे हों, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाओं के साथ ही हर वक्त रहने वाले जाम से निजात मिल सके। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed