फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Won't sit silent if the electricity department's money is looted: VP Singh

बिजली विभाग का पैसा लुटाया तो चुप नहीं बैठेंगे : वीपी सिंह

Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Won't sit silent if the electricity department's money is looted: VP Singh
उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद अभियंता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के महासचिव ई. जय प्रकाश ने कहा कि बिजली विभाग का पैसा लुटाया जाएगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के नए ऊर्जा मंत्री से न्याय की उम्मीद है। संघ नेताओं ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

उप्रविप अभियंता संघ एवं राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सदस्य विभिन्न मांगों को लेकर नौ दिन से आंदोलित हैं और असहयोग आंदोलन चला रहे हैं। लाल डिग्गी स्थित विद्युत विभाग के मुख्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह एवं महासचिव ई. जयप्रकाश शामिल हुए। केंद्रीय नेताओं ने पत्रकारों से कहा कि ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। स्मार्ट मीटर एवं कोयला संकट के नाम पर घोटाला हुआ है। टॉप लेवल पर बंदरबांट चल रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि 14 नवंबर 2000 तक ऊर्जा विभाग लाभ में चल रहा था।
सुधार के नाम पर खेल शुरू हुआ। आज 95 हजार करोड़ से ज्यादा के घाटा में चला गया है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय परियोजना को चलाने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन व कोयला नहीं है। यहां बिजली पैदा होने पर 4 से साढ़े चार रुपये प्रति यूनिट पड़ेगी। प्राइवेट सेक्टर से 5 से 21 रुपये प्रति यूनिट बिजली की खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल तक मांगे पूरी नहीं हुई तो 4, 5 और 6 अप्रैल को अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर्स सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एसके जैन, कैलाश चंद, प्रवीन कुमार मौर्य, सुबोध झा, अरविंद निगम, कर्मवीर सिंह, भगवती प्रसाद, सौरभ मंगला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed