फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women's training for self defence

हैप्पी होम की महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Mon, 24 Jun 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
women's training for self defence
अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत सारसौल स्थित हैप्पी होम्स में महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्ष - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महिलाएं व युवतियों के चेहरों पर मुस्कान के साथ-साथ आत्मविश्वास लाने के लिए अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सारसौल स्थित हैप्पी होम में रविवार को महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान महिलाओं तथा युवतियों को शारीरिक सुरक्षा के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत किया गया।
ताइक्वांडो के मास्टर ट्रेनर असरार अहमद व कौसेन खान ने महिलाओं तथा बच्चियों को आत्मरक्षा के प्रारंभिक गुर सिखाए। विभिन्न उदाहरण तथा आत्मविश्वास के जरिए महिलाओं को मानसिक रूप से भी मजबूत किया गया। अपार्टमेंट की बच्चियों ने ट्रेनर से कई सवाल पूछे और आत्मरक्षा की तकनीक सीखी। परिजनों को अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

यह बोले लोग
महिला सशक्तिकरण के लिए उन्हें हर तरीके से मजबूत करना जरूरी है। इस प्रशिक्षण से काफी कुछ सीखने को मिला है। अब में हर रोज इसका अभ्यास करूंगी।
- माधुरी सिंह
अधिकांश घटनाओं में देखा गया है कि रिश्तेदारों, आस पड़ोस के लोग शामिल होते हैं। इनसे सतर्क रहना चाहिए और चुप किसी भी हाल में नहीं रहना चाहिए।
- राम स्वरूप शर्मा
शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने के बारे में महिलाओं को सिखाया गया है। इसी के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
- संजय सिंह तोमर।
कार्यक्रम के काफी कुछ सीखने को मिला है। परिजनों को अपने बच्चों के प्रति समय जरूर निकालना चाहिए। ताकि बच्चे अपनी बात कह सकें।
- चंचल गौतम
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लड़कियों को पढ़ाई से वंचित रखकर घर में कार्य कराया जाता है। जबकि लड़कियां किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं, बस उन पर विश्वास करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मान्या गुप्ता
कार्यक्रम से काफी प्रेरणा मिली है। महिलाओं के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। मैं अपने द्वारा बनाए गए सभी अपार्टमेंटों में यह कार्यक्रम जरूर कराऊंगा।
- सुमित सराफ
हैप्पी होम में यह हैं सुविधाएं
चंद्रशेखर सराफ द्वारा शुरू किए गए हैप्पी होम के प्रोजेक्ट में 2018 से पजेशन शुरू हुई। तीन ब्लाक में प्रस्तावित 144 फ्लैटों में से 104 तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में यहां 33 परिवार रहते हैं। इनमें अधिकांश सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी हैं। क्रास वेंटीलेशन, पार्क, मंदिर, प्रस्तावित स्वीमिंग पूल, जिम, लाइब्रेरी की खास सुविधाएं हैं। सभी फ्लैट के लिए पर्याप्त पार्किंग के साथ फायर सिस्टम चालू है। अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ छह फ्लोर की लिफ्ट है। पार्क में फव्वारा की व्यवस्था है। हैप्पी होम तक पहुंचने के लिए डाबर की सड़क भी बनवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed