फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women left home to meet facebook friend, RPF saw on Railway Station

फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में घर छोड़कर आई युवती, जंक्शन पर आरपीएफ ने पकड़ी

Mon, 24 Jun 2019 12:16 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 24 Jun 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
women left home to meet facebook friend, RPF saw on Railway Station
रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

महानगर के सासनी गेट इलाके की एक युवती का फेसबुक फ्रेंड के साथ प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि वह अपना घर त्यागने को तैयार हो गई। रविवार देर रात को युवती अपने घर से निकल आई और जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर जाकर बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगी। 

विज्ञापन


इस दौरान आरपीएफ के सिपाहियों की निगाह उस पर पड़ी। उन्होंने अकेली बैठी युवती को देख उससे पूछताछ की तो घबराकर उसने सारा माजरा बता दिया। आरपीएफ ने युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें देर रात को ही थाने बुलाकर युवती को समझा-बुझाकर उनके सुपर्द किया। 
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक देर रात करीब 10:00 बजे एक युवती प्लेटफार्म नंबर 3 पर अकेले बैठे ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरपीएफ के सिपाही वहां गश्त करते हुए पहुंचे। सिपाहियों को देखकर वह सकपका गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर सिपाहियों ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि वह सासनी गेट थाना के एक मोहल्ले की रहने वाली है। परिजनों की बिना बताए घर से निकल आई है और बेंगलुरु निवासी आपने फेसबुक फ्रेंड के पास जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही है। 


युवती के मुताबिक उसकी फेसबुक पर एक लड़के से लंबे समय से बातचीत चल रही है। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे हैं। युवक ने उसे अपने पास आने को कहा है। सिपाही युवती को अपने साथ थाने पर ले आए। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया। रात 11:00 बजे करीब उसके परिजनों के आने पर युवती को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed