{"_id":"604684348ebc3e59176b76ec","slug":"women-get-equal-opportunity-in-every-field-say-ig-city-office-news-ali2581461165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मिला अवसर : पीयूष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मिला अवसर : पीयूष
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला अपराजिता-10
- फोटो : CITY OFFICE
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को अमर उजाला अपराजिता उत्सव मनाया गया। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद के साथ-साथ शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटियों की हौसलाअफजाई करते हुए मुख्य अतिथि आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। राष्ट्रपति, राज्यपाल से लेकर न्यायिक अधिकारी महिलाएं रही हैं। पिछली बार सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में बालिकाओं ने टॉप किया था।
महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अपराजिता उत्सव में मुख्य अतिथि आईजी पीयूष मोर्डिया व उनकी पत्नी तनु मोर्डिया का अग्रसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने बैंडबाजे से स्वागत किया। इसके बाद हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने एनसीसी अफसर कैप्टन अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
अतिथियों के स्वागत में अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज गर्ल्स कैडेट ने ‘हम भारतीय हैं...’ गीत प्रस्तुत किया। कार्र्यक्रम के दौरान अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभूदयाल रावत, एएनओ शशिबाला, जिला रस्साकसी संघ के सचिव तस्लीम मुख्तार, खो-खो संघ के जिला सचिव वलीउज्जमा खान, बाइक राइडर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदीप पाराशर, हर्ष कुमार, शान मोहम्मद, अब्दुल जब्बार, अब्दुल रुहैल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सराहा
उत्तर प्रदेश कौशल विकास के तहत ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नाटक का मंचन किया। छात्राओं की प्रस्तुति को आईजी व उनकी पत्नी ने खूब सराहा। कहा, यह मार्मिक प्रस्तुति जिले भर में होनी चाहिए। इसके अलावा, दिव्यांग तबस्सुम ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर तनु मोर्डिया ने कहा कि ताइक्वांडो, एनसीसी यूनिफार्म में बालिकाओं को देखकर सुकून मिलता है। महिलाओं की जो आने वाली पीढ़ी है, वह किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि जो महिला दिवस आज मना रहे हैं, उसे 365 दिन इसी जोश और खुशी के साथ मनाएंगे।
इनको किया गया सम्मानित
आईजी पीयूष मोर्डिया व तनु मोर्डिया ने यूपी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मुस्कान मलिक की मां अनीसा मलिक, झारखंड महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान सोनिया की मां चंद्रवती को सम्मानित किया, क्योंकि ये दोनों क्रिकेटर मैच खेलने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर हैं। इनके अलावा, कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली सराक्षी श्रीवास्तव व उनकी मां रीना श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।
खेलकूद गतिविधियां
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता दिल
कोच असरार अहमद के नेतृत्व में अफीदा, कौसेन, अहमद, अल्तमश, शहरुल, माजिद, ऐमन, अली शबा अल्ताफ, नाजिश अंसारी, अजमत अली ने हैरतअंगेज डेमो देकर मुख्य अतिथि आईजी पीयूष मोर्डिया व उनकी पत्नी तनु मोर्डिया का दिल जीत लिया। अतिथियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की।
रस्साकसी में डीएस कॉलेज बना विजेता
स्टेडियम में रस्साकसी प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज की टीम विजेता रही। टीम में कैप्टन मीनू, आशी, प्रीति, गुंजन, अलीश, अंजलि, प्रीति कौशिक, वंशिका शामिल थीं, जबकि उपविजेता अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज की टीम में कैप्टन अंजलि, विजय, सपना, शिवानी, खुशबू, कुमकुम, बबीता शामिल थीं।

महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला अपराजिता-10- फोटो : CITY OFFICE