फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman seen floating faeces in water park

Aligarh : वाटर पार्क में महिला को ऐसा क्या दिखा कि हो गया हंगामा, लोगों ने वापस मांगे पैसे

Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
सार

रविवार की छुट्टी में वाटर पार्क का लुत्फ उठाने के लिए दर्जनों लोग पहुंचे थे। इसी बीच एक महिला को पानी में मल तैरता दिखाई दिया। यह देख कर दिल्ली से आया परिवार पानी से बाहर निकल आया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Woman seen floating faeces in water park
वाटर पार्क में शौच व गंदगी पर लोगों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोधा थाना अतंर्गत अलीगढ पलवल हाईवे पर गांव हरिदासपुर के सामने बने कोको स्प्लैश वाटर पार्क में रविवार दोपहर पानी में महिला को मल तैरता दिखा। इसके बाद वाटर पॉर्क में जितने लोग थे, सभी ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर सुरक्षा गार्ड ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी जिससे लोग भड़क गए। पुलिस ने लोगो को समझा-बुझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


रविवार की छुट्टी में वाटर पार्क का लुफ्त उठाने के लिए दर्जनों लोग पहुंचे थे। इसी बीच एक महिला को पानी में मल तैरता दिखाई दिया। ये देख कर दिल्ली से आया परिवार पानी से बाहर निकल आया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग अपने रुपये वापस करने की मांग करने लगे। इस बीच एक सुरक्षा गार्ड की महिला से नोकझोंक हुई। कहासुनी में महिला बेहोश हो गई। इससे महिला बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


ये देख कर  वाटरपार्क में नौकरी कर रहे लोगों के हाथपांव फूल गए। हालात बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर लोधा पुलिस और खेरेश्वर चौकी इंचार्ज बिजेन्द्र शर्मा मय फोर्स के साथ पहुंच गये। वाटर पार्क के कर्मी ने बताया कि किसी छोटे बच्चे ने शौच कर दिया था। गंदे हो गए पानी को बाहर निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये वापस करने पर अड़े रहे लोग 
गंदगी को देख लोगों ने रुपये वापस कराने की मांग कर दी। रुपये वापस नहीं करने पर लोगों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद लोगों के रुपये वापस कर दिये गए। लोग रुपये लेकर अपने गंतव्य को चले गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed