फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman murdered for bullet bike

अलीगढ़ः बुलेट की खातिर विवाहिता को मारा, शव कब्र से निकलवाया

Fri, 17 Sep 2021 03:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered for bullet  bike
रोरावर थाना क्षेत्र के महफूज नगर में महिला की छह दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति पर रविवार को शव कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूल रूप से मथुरा राया के भूड़ासानी के शमसुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सात साल पहले उसने अपनी बेटी सलमा (28) का निकाह महफूज नगर के सलमान संग किया था। शुरुआत से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट बाइक को लेकर उसे तंग करते थे। बेटी के उत्पीड़न को देखते हुए मायके पक्ष ने पिछले दिनों टीवीएस बाइक दामाद को दिलवा दी, मगर उसे बेच दिया और फिर से बुलेट बाइक की मांग करते हुए सलमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। सलमा के तीन बेटियां हैं। आरोप है कि 30 अगस्त को ससुरालियों ने सलमा की गला दबाकर हत्या कर दी और बिना किसी को खबर दिए बीमारी का नाम देकर शव कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन

मायके पक्ष के अनुसार, सलमा की मौसी सबरीन किसी काम से उससे मिलने गई तो सबरीन को सलमा की मौत की जानकारी हुई। जब मायका पक्ष घर पहुंचा तो ससुराली गायब मिले। इस पर शमसुद्दीन ने थाने पहुंचकर पुलिस को वाकया बताया। दामाद सलमान, जेठ रमजानी, बादशाह, शकील, ससुर बाबू खां, सास मुन्नी देवी आदि सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मुकदमे के आधार पर और सलमा के पिता के अनुरोध पर जिलाधिकारी से शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति ली गई। उसी अनुमति के आधार पर रविवार को शव कब्र से निकलवाया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। दोपहर में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर काफी भीड़ कब्रिस्तान में मौजूद रही। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय होगा। फिलहाल, आरोपी सलमा की तीनों बच्चियों के साथ गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed