फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman killed by burning in fire

आग में जलने से महिला की मौत

Fri, 16 Mar 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 16 Mar 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by burning in fire
मायके पक्ष के लोगों से जानकारी करने पहुंचे इंस्पेक्टर हरदुआगंज। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र के कोठी का नगला गांव में गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे आग में जलने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला के पति व सास घर से बाहर थे। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों व पड़ोसियों ने किवाड़ तोड़कर अधजली महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायका पक्ष जेठ, जेठानी व जेठानी के भाई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

थाना क्षेत्र के गांव कोठी का नगला निवासी पुष्पेंद्र की शादी आठ वर्ष पूर्व अकराबाद क्षेत्र के नानऊ गांव की नीलम पुत्री भूरी सिंह से हुई थी। दोनों के पास पांच वर्षीय बेटी व तीन वर्षीय बेटा है। गुरुवार सुबह पुष्पेंद्र खेत पर गया हुआ था। जबकि उसकी मां अपने मायके किसी गमी में गई हुई थी। वहीं बेटा स्कूल में था। इसी बीच सुबह लगभग आठ बजे आग में जलने से नीलम की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा यूपी 100 पर सूचना देने के बाद पीआरवी वैन समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के जेठ, जेठानी व जेठानी के भाई पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता भूरी सिंह का कहना था कि जेठ तथा जेठानी आए दिन उनकी बेटी को परेशान करते थे। चार माह पूर्व भी उन्होंने गांव आकर विवाद को शांत कराया था तथा जेठ, जेठानी को पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कुछ दिन बाद तक मामला शांत रहा, लेकिन पिछले दो दिन से गांव में रह रहे जेठानी के भाई की मदद से जेठ तथा जेठानी ने गुरुवार सुबह योजनाबद्ध तरीके से उनकी बेटी पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी तथा कमरा बाहर से बंद कर दिया। जिसकी चश्मदीद गवाह मृतका की पांच वर्षीय बेटी तान्या है। जिसने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

जब उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया तो आरोपियों ने बाहर से लगी किवाड़ों को तोड़कर प्रपंच रचते हुए इसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की। जबकि परिजनों का कहना है कि मृतका ने किवाड़ बंद कर आग लगाकर आत्म हत्या की है। वहीं घटना के बाद से जेठ, जेठानी व जेठानी का भाई घर से फरार हैं। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर हरदुआगंज डॉ. विनोद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। देर शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर नही दी गई थी।


युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित नगला किला में पत्नी के मायके से लौटकर न आने पर परेशान युवक ने बुधवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ठीक समय पर परिजनों को पता चल गया तो उन्होंने युवक को बचा लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगला किला निवासी बबलू की पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके चली गई। युवक ने उसे वापस लाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके कारण वह परेशान रहने लगा। बुधवार की रात को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ठीक समय पर उसके परिजनों को पता चल गया तो उन्होंने उसे बचा लिया। नहीं तो वह अपनी जान दे देता। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

अभी तक मायके पक्ष से इस संबंध में कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 
- डॉ. विनोद सिंह इंस्पेक्टर हरदुआगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed