{"_id":"671d707f9d8f1e2f37058994","slug":"woman-jumped-into-canal-villager-saved-her-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101304-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला ने नहर में लगाई छलांग, ग्रामीण ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला ने नहर में लगाई छलांग, ग्रामीण ने बचाया
Sun, 27 Oct 2024 04:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते बरोठा नहर पुल के पास शनिवार शाम को एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को नहर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले आयी। परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय महिला गांव खेड़ा बुजुर्ग थाना गोधा में सास-ससुर के साथ किराए के मकान में रहती है। पति गुजरात में काम करता है।महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का कहना है कि पति घर खर्च नहीं देता। बीते तीन माह से वह तालानगरी की एक फैक्टरी में काम कर खर्चा चला रही है। करवाचौथ पर पति घर आया था। उसने महिला के नौकरी करने का विरोध किया, गाली-गलौज की। इसी बात से आहत होकर वह फैक्टरी से दोपहर बाद निकल आई और जान देने की कोशिश की।