फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman fell from the roof after being threatened by monkeys, condition critical

Aligarh News: बंदरों की घुड़की पर छत से गिरी महिला, हालत गंभीर

Wed, 05 Jun 2024 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman fell from the roof after being threatened by monkeys, condition critical
बंदर घुड़की से डरकर छत से गिरकर घायल हुई महिला। संवाद - फोटो : Samvad
मंगलवार की सुबह करीब नौ बज गांव नगला सुक्खा में छत पर कपड़े डालने गई महिला बंदरों की घुड़की से डरकर भागी तो हड़बड़ी में छत से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




नगला सुक्खा निवासी उर्मिला पत्नी संतोष अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं, तभी उनकी छत पर बंदरों का झुंड पहुंच गया। बंदर घुड़की देने लगे तो डरकर उर्मिला भागीं और हड़बड़ी में छत से नीचे हैंडपंप के ऊपर गिर गईं। इससे उनके दोनों हाथों में फ्रेक्चर हो गया। सिर पर गंभीर चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन




नीचे गिरकर घायल होने के साथ वह बेहोश हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें विजयगढ़ में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर बताकर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उर्मिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed