फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman commits suicide

महिला ने की आत्महत्या, हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Fri, 25 Jun 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide
सैली का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के साईं विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि खबर पर आए मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि घर की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है और पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या की पुष्टि हो गई है। अब इसी आधार पर मुकदमे की विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर खुर्जा के अहीरपाड़ा निवासी राजेश गर्ग की बेटी 28 वर्षीय शैली गुप्ता की शादी 28 नवंबर 2011 को साईं विहार के गौरव गुप्ता संग हुई थी। दंपती पर दो बेटियां भी हैं। बृहस्पतिवार सुबह सुबह शैली की लाश कमरे में टंगी देखी तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर पर शैली के परिवार के लोग भी आ गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। कई बार समझौता कराया गया। अब कुछ समय से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। बृहस्पतिवार को शैली के भाई को देखने वाले आ रहे थे। इसके चलते सुबह उसके भाई को यहां शैली को लेने आना था। उससे पहले यह सूचना पहुंच गई। जब मायके वाले आए तो शव कमरे में पड़ा था और गले व शरीर पर निशान थे। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि पति, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति हिरासत में है। इधर, देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंंग यानी आत्महत्या आया है। वहीं एक सुसाइड नोट भी घर की तलाशी में मिला है। अब जांच उसी आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

मायके वालों के प्रति घर में लिखे थे अपशब्द
पुलिस के सामने मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि बेशक गौरव चंडौस में ईंट भट्ठा चलाता है। मगर दहेज को लेकर वह बेहद परेशान करता था। बेटी ने बताया था कि उसने अपने घर की दीवारों पर मायके पक्ष के लोगों के संबंध में अपशब्द भी लिख रखे थे। सीओ ने बताया कि कमरे में फॉरेंसिंक की मदद से साक्ष्य संकलित कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में बेटियों व मम्मी-पापा को प्यार
पुलिस को जो सुसाइड नोट कमरे में मिला है, वह शैली की ओर से अपने पापा को लिखा गया है। उसमें बेटी परी व रोशनी का ध्यान रखने की बात पापा से कही है। यह भी कहा है कि पापा मैं थक गई हूं। मुझे अब सोना है। इन दोनों को अच्छा इंसान बनाना। पापा को आई लव यू लिखते हुए कहा है कि इनसे कुछ नहीं कहोगे। आप अपनी बेटी से वादा करो, कुछ नहीं कहोगे। मेरी चिता को मेरी बेटी परी व रोशनी ही जलाएं। मेरी किस्मत में यही लिखा था। बेटियों को प्यार, अंत में अपनी मां को प्यार लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed