फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wisdom School Director Anoop Gupta dies from Corona

विजडम स्कूल के निदेशक अनूप गुप्ता का कोरोना से निधन

Wed, 05 May 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wisdom School Director Anoop Gupta dies from Corona
विजडम पब्लिक स्कूल के निदेशक व प्रमुख उद्योगपति अनूप गुप्ता (46) का बुधवार तड़के कोरोना से निधन हो गया। कोविड संक्रमित होने के बाद उनको नोएडा स्थित शारदा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह से वहां इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार क्वार्सी स्थित मोक्ष धाम पर किया गया। उनके निधन से स्टाफ, स्कूल संचालक व समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से एटा जिले के जलेसर क्षेत्र के नगला मितन निवासी व मैरिस रोड गंगा जवाहर कॉलोनी के हाल निवासी शहर के प्रमुख उद्योगपति महेश चंद्र गुप्ता के सबसे बड़े बेटे अनूप गुप्ता ने उद्योगपति प्रमोद गुप्ता के साथ मिलकर वर्ष 2003 में रामघाट रोड पर विजडम पब्लिक स्कूल की स्थापना की थी। यह स्कूल 320 बच्चों से शुरू किया गया था। बेहतर प्रबंधन के बल पर जूनियर व सीनियर विंग में इस समय 4500 बच्चे अध्यनरत है।
विज्ञापन

विजडम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने बताया कि अनूप की 15 दिन पहले तबियत खराब हुई थी। एक सप्ताह तक स्थानीय स्तर पर उपचार चला। जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें सगी बहन के शारदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि हमने स्कूल का आधार स्तंभ हमेशा के लिए खो दिया है। अनूप के दो बेटे कुणाल गुप्ता और मृणाल गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप की पत्नी प्रीति गुप्ता समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, शहर विधायक संजीव राजा, भाजपा नेता मानव महाजन, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed