फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will the government also work like Aurangzeb: Prof. Irfan

क्या सरकार भी औरंगजेब की तरह काम करेगी : प्रो. इरफान

Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will the government also work like Aurangzeb: Prof. Irfan
प्रो. इरफान हबीब, इतिहासकार। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एमेरिटस प्रोफेसर व प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि जिस तरह मुगल बादशाह औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर गलत किया था, तो क्या उसी तरह अब सरकार भी गलत करेगी। काशी और मथुरा के मंदिर राजा वीर सिंह बुंदेला ने जहांगीर के शासनकाल में बनवाया था, जिन्हें बाद में औरंगजेब ने तोड़े थे। यह इतिहास में दर्ज है। उन्होंने ज्ञानवापी में शिवलिंग बताई जा रही संरचना पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

प्रो. इरफान ने कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन जो याचिका दाखिल की गई थी, उसमें इस बात का कोई जिक्र नहीं था। शिवलिंग बनाने का एक तरीका होता है। हर चीज को शिवलिंग नहीं बता सकते। अब शिवलिंग को मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर तोड़े गए तो उसके पत्थर मस्जिदों में इस्तेमाल किए गए। बहुत सी मस्जिदों में हिंदू प्रतीकों के पत्थर प्रयोग किए गए थे। बहुत से मंदिरों में बौद्ध धर्म स्थल से जुड़े पत्थर मिल जाएंगे। राणा कुंभा द्वारा चित्तौड़ में बनवाई गई मीनार के एक पत्थर पर अरबी में ‘अल्लाह’ लिखा है, लेकिन उसे मस्जिद नहीं कह सकते। क्या इतने भर से मुसलमान कह सकते हैं कि यह मस्जिद है और हमें दे दी जाए।
विज्ञापन

प्रो. हबीब ने कहा कि वर्ष 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद तोड़ी गई थी और इससे राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने मंदिर तोड़े थे। उस जमाने में छिपकर काम नहीं होते थे। इतिहास में मंदिर तोड़ने की घटना दर्ज है। ज्ञानवापी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जब भी पुराने समय में मस्जिद या मंदिर बने तो उनमें बौद्ध विहारों के पत्थर मिले है, तो क्या मंदिरों को तोड़ दिया जाए। यह बेवकूफी भरी बातें हैं। ऐसी स्थिति में बहुत से मंदिर टूट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed