{"_id":"646a1e7ff5949c19780e3186","slug":"wife-went-to-delhi-with-her-daughters-to-husband-disappeared-from-the-way-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेटियों को लेकर पति के पास दिल्ली गई पत्नी रास्ते में से गायब, युवक संग जाने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेटियों को लेकर पति के पास दिल्ली गई पत्नी रास्ते में से गायब, युवक संग जाने की चर्चा
Sun, 21 May 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 07:07 PM IST
सार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बिलौना निवासी गुडडू पुत्र नत्थूसिंह ने बताया कि मैं दिल्ली में रहकर मजदूरी करता हूं। 13 मई को मेरी पत्नी संगीता देवी, दो बेटियों को साथ लेकर मेरे पास दिल्ली आ रही थी। लेकिन मेरी पत्नी व दोनों बेटियां को रास्ते से ही किसी ने गायब कर उनका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
गंगीरी थाना अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला अपनी दो बेटियों को लेकर दिल्ली में पति के पास जाने के लिए गांव से निकली। पत्नी और दोनों बेटियों में से कोई दिल्ली नहीं पहुंच पाया। पति तीनों के अपहरण के बात कही और गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बिलौना निवासी गुडडू पुत्र नत्थूसिंह ने बताया कि मैं दिल्ली में रहकर मजदूरी करता हूं। 13 मई को मेरी पत्नी संगीता देवी, दो बेटियों को साथ लेकर मेरे पास दिल्ली आ रही थी। लेकिन मेरी पत्नी व दोनों बेटियां को रास्ते से ही किसी ने गायब कर उनका अपहरण कर लिया है। मेरे पास नहीं पहुंची।
विज्ञापन
तीनों को अपनी सभी रिस्तेदारियों में तलाश किया गया। जब कहीं पता नहीं चला, तो रविवार को थाना गंगीरी में गुडडू ने अपनी पत्नी संगीता व दो बेटियों की गुमशुदगी दर्ज करायी। लेकिन गांव में चर्चा है कि महिला व दोनों बेटियों को गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है।
विज्ञापन