{"_id":"62c8911e0f372916ee71f7c5","slug":"wife-s-lover-s-elder-brother-shot-injured-harduaganj-news-ali2956450167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेमी के बड़े भाई को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के प्रेमी के बड़े भाई को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
जलाली कस्बे के मजरा नगला नजीब अली में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने शौच कर लौट रहे युवक को उसके घर के समीप ही गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर पीटने के साथ ही पुलिस को सूचना दी और घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं दोपहर में आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार नगला नजीब अली निवासी ऋषिपाल पुत्र गेंदालाल की पत्नी मीनू कई माह से अपने पड़ोसी गुड्डू पुत्र गजराज के साथ जलाली में रह रही है। अप्रैल माह में मीनू ने गुड्डू पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था लेकिन बाद में पति और बच्चों से संबंध खत्म कर वह गुड्डू के साथ रहने लगी। वहीं मीनू और उसके पति ऋषिपाल के बीच पुलिस के समक्ष समझौता भी हुआ था, लेकिन ऋषिपाल को यह बात खटक रही थी।
इसी खुन्नस में शुक्रवार की सुबह शौच कर घर लौट रहे गुड्डू के भाई पुनीत पर घर के निकट ही ऋषिपाल ने गोली चला दी। गोली पुनीत के दाएं हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर दौड़े पुनीत के परिवार ने ऋषिपाल को पकड़कर मारपीट की लेकिन वह छूटकर भाग निकला। दरोगा सुदीप कुमार ने घायल को हरदुआगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां से घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुनीत को हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम
सूचना पर सीओ अतरौली विशाल चौधरी तथा एसएचओ राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल से घटना के बारे में पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं। दोपहर में कस्बा इंचार्ज अरविंद चौधरी ने आरोपी को औसाफ अली गांव के पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा तथा उसमें फंसे खोखे के साथ दो कारतूस भी बरामद कर लिए। पुनीत की पत्नी की तहरीर पर ऋषिपाल के विरुद्ध हत्या के प्रयास का जबकि पुलिस की ओर से आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।