{"_id":"640f097b5e353d4c7303fb44","slug":"wife-killed-by-hitting-her-with-a-pitchfork-husband-arrested-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गड़ासे से वार कर पत्नी की हत्या, लाश के पास ही बैठा रहा, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गड़ासे से वार कर पत्नी की हत्या, लाश के पास ही बैठा रहा, पति गिरफ्तार
Mon, 13 Mar 2023 05:01 PM IST
चमन शर्मा
शिशुपाल सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़
शिशुपाल सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 05:01 PM IST
सार
पत्नी को पति के अन्य के साथ संबंध को लेकर तनातनी रहती थी। पत्नी पति के संबंधों का विरोध करते हुए आपत्तिजनक कपड़े पहनकर छत पर चढ़ जाती थी। घटना वाले दिन भी पति-पत्नी में विवाद हुआ औ पत्नी छत पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतका सपना देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में पति ने गड़ासे से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
गाजीपुर गांव के निवासी 32 वर्षीय मोहित कुमार उर्फ बबलू ने सोमवार दोपहर में पत्नी 28 वर्षीय सपना देवी पर गड़ासे से गर्दन, कान व शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पत्नी सपना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सर्जना सिंह मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
पुलिस ने पति मोहित कुमार को गड़ासे के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतका सपना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मोहित कुमार और सपना की शादी आठ साल पहले हुई थी। दोनों का एक चार वर्षीय बेटा है। पति मोहित शराब का आदी है। पति-पत्नी के बीच संबंधों को लेकर झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों में चर्चा है कि पत्नी को पति के अन्य के साथ संबंध को लेकर तनातनी रहती थी। पत्नी पति के संबंधों का विरोध करते हुए आपत्तिजनक कपड़े पहनकर छत पर चढ़ जाती थी। घटना वाले दिन भी पति-पत्नी में विवाद हुआ औ पत्नी छत पर पहुंच गई। पति ने गड़ासा लेकर पत्नी पर वार कर दिए। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पति ने हत्या करने के बाद गड़ासे को धोकर रख दिया था। खुद शव के पास ही बैठा रहा। उनका बेटा अपने बाबा के पास था। पति को अपने किए पर पछतावा नजर नहीं आ रहा था।