फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife given triple talaq for non-fulfilment of dowry demand

Aligarh News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बीवी को दिया तीन तलाक

Wed, 26 Jul 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wife given triple talaq for non-fulfilment of dowry demand
गांव अधौन निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शौहर ने एक साथ तीन बार तलाक कहकर रिश्ता समाप्त कर लिया।
विज्ञापन




अधौन निवासी सहाबुद्दीन की पुत्री नूरबानो के अनुसार 27 जून 2020 को उनका निकाह अलीगढ़ शहर के थाना क्वार्सी क्षेत्र में मोहल्ला पटवारी निवासी साजिद पुत्र शफी मोहम्मद के साथ हुआ था। निकाह के बाद ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में मायके वाले असमर्थ रहे तो पिटाई करने के साथ कई तरह से प्रताड़ना देने लगे।
विज्ञापन




तीन दिन पहले मायके वाले उन्हें लेकर ससुराल पहुंचे लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। इस पर मायके वाले उन्हें साथ लेकर लौटने लगे तभी शौहर ने तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में शौहर साजिद, ससुर शफी मोहम्मद, जेठ वाजिद, देवर आमिर व सोहेल सहित एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed