फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News : wife beaten to death in aligarh, accused arrested

Aligarh News : नशे में पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 04:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 04:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh News : wife beaten to death in aligarh, accused arrested
हत्यारोपी पति श्रीपाल - फोटो : IGLASS

कोतवाली के हस्तपुर चौकी क्षेत्र के गांव भौंरा गौरवा में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया है।

विज्ञापन


भौंरा गौरवा निवासी श्रीपाल की शादी गाजियाबाद की प्रवेश देवी (37) के साथ करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। दंपती के तीन बेटे हैं। प्रवेश 13 अगस्त को मां की मौत होने पर मायके गई थी। वहां से लौटकर अलीगढ़ में बहन के पास दो दिन रुक गई। सोमवार को वह ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह उसका शव घर में मिला। शरीर पर चोट के निशान भी थे। मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले किसी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। सूचना पर कोतवाल विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसकी रिपोर्ट में हत्या का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में देर रात अंतिम संस्कार के बाद प्रवेश के भाई देवी चरन पुत्र सत्यवीर सिंह ने बहनोई श्रीपाल के खिलाफ पीट-पीटकर बहन की हत्या करने का मामला दर्ज कराया। बताया जाता है पति ने शराब के नशे में महिला के साथ डंडे से जमकर मारपीट की थी। प्रवेश के मां-बाप ने उसे गाजियाबाद में 100 वर्ग गज का प्लाट दिया था। जिसे श्रीपाल ने पत्नी पर दबाव बनाकर बेच दिया था। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होती थी।


पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में चोट लगना आया है। आरोपी पति को घटना के कुछ घंटे बाद ही श्रीराम गोशाला के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा कमरे से बरामद किया है।
- विजय सिंह, कोतवाल

 प्रवेश देवी का फाइल फोटो

प्रवेश देवी का फाइल फोटो- फोटो : IGLASS

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed