{"_id":"5dbf33478ebc3e016d6334ba","slug":"widow-will-merry-dead-lover-city-office-news-ali2178501128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत प्रेमी से विवाह करेगी महिला, फोटो के साथ लेगी फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत प्रेमी से विवाह करेगी महिला, फोटो के साथ लेगी फेरे
Mon, 04 Nov 2019 06:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
कविता
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी की मौत होने के दो साल बाद भी एक विधवा उसके प्यार को भुला नहीं पाई। उससे शादी करने का जो वचन प्रेमी ने दिया था, उसे पूरा करने के लिए अब वह अपने प्रेमी की फोटो के साथ आठ नवंबर को कस्बे के उत्तमगढ़ी स्थित बड़े महादेव मंदिर में सात फेरे लेगी।
शादी के लिए इस महिला की ओर से पर्चेनुमा शादी का निमंत्रण पत्र छपवाकर अपने मोहल्ले में ही कुछ परिवारों समेत अपने खास रिश्तेदारों एवं परिचितों में बांटा गया है। इस अनोखी शादी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।
करीब 37 वर्षीय कविता वर्मा पत्नी स्व. दीपक वर्मा निवासी ब्रह्मनपुरी के चार बच्चे हैं। बीमारी के चलते उसके पति की 2017 में मौत हो गई थी। पति की मौत के करीब ढाई माह बाद 16 सितंबर 2017 को ब्रह्मनपुरी मोहल्ला निवासी उसके प्रेमी करीब 26 वर्षीय सौरभ वर्मा की भी अपने घर पर ही मौत हो गई थी। इत्तफाकिया घटना में पुलिस ने सौरभ के शव का अंतिम संस्कार कराया था। चर्चा है कि उसने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
कविता वर्मा का कहना है कि हम दोनों (कविता व सौरभ) ने जीवन भर साथ रहने की कसम खाई थी। बड़े महादेव मंदिर में शादी करने का कार्यक्रम बनाया था। वक्त ने ऐसा धोखा दिया कि इस कसम को पूरा करने से पहले ही वह (सौरभ) दुनिया से चले गए।
प्रेमी की इच्छा पूरी करने के लिए उसकी फोटो के साथ शादी करने का निर्णय लिया है। समाज क्या सोचता है इससे कोई मतलब नहीं है। प्रेमी के साथ खाई कसम पूरी करने के लिए वह अटल है। बताया कि पति की मौत के बाद प्रेमी से शादी करना चाहती थी ताकि सही से जीवन गुजर सके लेकिन वह हसरत भी पूरी न हुई।
दोपहर में प्रीतभोज, रात में फेरे
पर्चेनुमा शादी के कार्ड में कविता ने आठ नवंबर की दोपहर में प्रीतभोज रखा है। शाम में बरात का स्वागत, रात में फेरे और अगले दिन विदाई होगी। विनीत में आप और हम जबकि दर्शनाभिलाषी में तीन नाम लिखे हैं। कार्यक्रम स्थल में निज निवास बड़ा महादेव मंदिर का पता है।