फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Widow murdered in land dispute at Aligarh

आठ बीघे जमीन के लिए भतीजों ने पहले गोली मारी, फिर ईटों से कुचलकर कर दी विधवा की हत्या

Mon, 22 Apr 2019 09:34 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो गंगीरी (अलीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो गंगीरी (अलीगढ़) Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 22 Apr 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Widow murdered in land dispute at Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आठ बीघे जमीन के लिए सोमवार को भतीजों ने अपनी 55 वर्षीय ताई की हत्या कर दी। घटना दादों के गांव अटा की है। भतीजों ने पहले महिला को गोली मारी। गोली लगने के बाद जब वह जमीन पर पड़ी जिंदा थी, तब उन्होंने ईटों से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। इसके बाद वे घटनास्थल से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन

थाना दादों के गांव अटा निवासी राजनश्री देवी (55 वर्ष) पत्नी अजब सिंह की कोई संतान नहीं थी। इनके हिस्से में आठ बीघे जमीन थी। राजनश्री के देवर के तीन बेटे हैं। बीते 19 अप्रैल को ही बीमारी की वजह से राजनश्री के पति की मौत गई थी।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह राजनश्री खाना बना रही थीं। तभी इनके देवर के तीनों लड़के आए और आठ बीघे जमीन को उनके नाम करने के लिए कहा। इस पर महिला ने कहा कि जो सेवा करेगा, उसी को जमीन दूंगी। इसी बात से नाराज होकर एक भतीते ने तमंचे से महिला के कनपटी पर गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गई और सिसकने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो अन्य भतीजों ने ईटों से राजनश्री के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे विधवा की मौत हो गई। इसके बाद तीनों घटनास्थल से भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई महावीर पुत्र श्याम लाल निवासी बुरेहनाबाद थाना मिरैती, एटा ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed