फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Why is Vishwa Guru Modi silent on Ukraine-Russia war: Vijendra

अलीगढ़ : यूक्रेन-रूस युद्ध पर चुप क्यों हैं विश्व गुरु मोदी : विजेंद्र

Wed, 02 Mar 2022 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Why is Vishwa Guru Modi silent on Ukraine-Russia war: Vijendra
यूक्रेन से स्वदेश वापसी पर माधवी अरोरा को शुभकामनाएं देते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व सांसद व वरिष्ठ सपा नेता चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि यूक्रेन-रूस नरसंहार पर विश्व गुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? वह देश को बताएं। उन्होंने कहा कि कई दिनों से हमारे देश के हजारों विद्यार्थी यूक्रेन-रूस के युद्ध से भयभीत माहौल में फंसे हैं। भूखे-प्यासे विद्यार्थी प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें लाने की व्यवस्था के अभाव में इस बुरे वक्त पर प्रधानमंत्री की ओर से कौड़ियों के भाव बेची गई एयर इंडिया एक-एक टिकट की कीमत लाखों में मांग रही है। यह सरकार के लिए शर्म की बात है। चौ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका के तत्कालीन ट्रंप के सम्मान में विश्व गुरु की संज्ञा लेने के लिए मोदी ने अरबों रुपये खर्च किए थे। आज उसी अमेरिका पर मानवता और शांति के मिशन के लिए युद्ध विराम कराने को दबाव क्यों नहीं डाल रहे? कहा कि स्पष्ट हो चुका है कि मोदी सरकार की विदेशी नीति फेल हो चुकी है।
विज्ञापन

छात्र को शहीद का दर्जा देने की मांग
चूक्रेन के खारकीव में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष के भारतीय छात्र नवीन एसजी के निधन पर इंडो-यूक्रेन मेडिकल स्टूडेंट्स गार्जियन एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मृत छात्र को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संयोजक पंकज धीरज ने मृत छात्र को शहीद का दर्जा देने की सरकार से मांग की है। कहा कि मृत छात्र के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास पहले ही जग जाता तो एक भारतीय छात्र के साथ ऐसी दर्दनाक घटना न घटती। अभी भी हजारों भारतीय बच्चे मौत के मंजर के बीच जिंदगी बचाने की ईश्वर से और देश के प्रधानमंत्री से भीख मांग रहे हैं। केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से भारतीय सेना के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. मसरूर अहमद, डॉ. महबूब अहमद, आरबी गुप्ता, मोहम्मद राशिद, डॉ. विश्वमित्र आर्य, टीपी सिंह, भानु प्रताप सिंह, ममता वार्ष्णेय, सुधा सिंह, सीए अशोक गुप्ता, मोर मुकुट यादव, सुधा सिंह, काजल धीरज, पुनीत अरोरा, रमा शिरोमणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे छात्रों की वापसी के लिए हुई प्रार्थना
महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने यूक्रेन में फंसे छात्रों की घर वापसी व सलामती के लिए प्रार्थना की। बच्चों के परिजनों ने सुबह ही स्नान आदि कर घर को शुद्ध किया और पूजा पाठ किया। जबकि मंदिरों में मंदिर समितियों ने भी अपनी पूजा में बच्चों के सकुशल होने के लिए विशेष प्रार्थना की।

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत से आक्रोश
रूसी सैनिक के हमले में भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु पर शिवसेना ने नाराजगी व्यक्त की है। महानगर प्रमुख महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय छात्रों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। श्याम प्रकाश शर्मा, राजुल सक्सेना, मोनू माहौर, विनोद वशिष्ठ, सुनीता शर्मा, गीता शर्मा आदि ने सरकार से छात्रों की वापसी का पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed