फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Why are low-power , Chief Minister sought answers from feeders

कम बिजली क्यों दे रहे, सीएम ने फीडरों से मांगा जवाब

Fri, 13 May 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 13 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Why are low-power , Chief Minister sought answers from feeders
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
निर्धारित समय से कम बिजली की आपूर्ति होने के मामले में सीधे सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित फीडरों के प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांग लिया गया है। इसके अलावा  बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सीधे अलीगढ़ के लिए निर्देश आए हैं।
विज्ञापन


  ग्रामीण इलाकों में निर्धारित14 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश हैं।  जिले में ग्रामीण इलाकों में कुल ऐसे 210 फीडर हैं जहां पर 14 घंटे से कम बिजली की आपूर्ति हुई। यह जिले के कुल फीडरों का करीब 57 फीसदी बैठता है। इसको मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया और पूछा है कि आखिर क्या वजह रही कि यहां पर बिजली की आपूर्ति निर्धारित समय से कम रही।
विज्ञापन


इसके साथ ही निर्देश है कि जिन फीडरों पर निर्धारित समय से कम बिजली आपूर्ति हुई है उसकी भरपाई अन्य दिनों में अतिरिक्त बिजली प्रदान करके की जाए। यही नहीं सरकार ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता बीएस गंगवार के अधिकार क्षेत्र में भी वृद्धि कर दी है। जिससे बिजली आपूर्ति और सुधार के मोर्चे पर स्थानीय स्तर पर कोई परेशानी नहीं आए। मुख्य अभियंता को छह लाख रुपये के कार्य प्रतिदिन और 30 लाख रुपये के कार्य महीने में करने के अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि चुनावी सीजन में मुख्यमंत्री कार्यालय बिजली आपूर्ति को लेकर जनता में कोई नाराजगी नहीं चाहता है। इसी क्रम में कम बिजली आपूर्ति करने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीधे सीधे उन फीडरों के प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांग लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed