फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   who occupy public land should be sent to jail: DM

सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों को भेजे जेल : डीएम

Wed, 18 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
who occupy public land should be sent to jail: DM
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने मंगलवार को क्वार्सी न्याय पंचायत के ग्राम चिलकौरा में चौपाल लगाकर ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सभा की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा करने वाले भू माफिया पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम को निर्देशित किया कि ऐसे लोगों को चिह्ति कर इनके विरुद्ध एंटी भूमाफिया एक्ट में कार्रवाई की जाए। ऐसे गांव जिनके संपर्क मार्ग जर्जर हो चुके हैं, उनके प्रस्ताव तैयार कर धनावंटन के लिए शासन को भेजा जाए। निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में चारागाह एवं बंजर भूमि पर स्थायी गोशाला बनाई जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने न्याय पंचायत क्वार्सी के ग्राम चिलकौरा, देवसैनी, तालसपुर, महुआखेड़ा एवं सुखरावली के प्रधानों से वहां की समस्याओं जानी। कहा कि न्याय पंचायत के सभी गांव शहर की सीमा से सटे हैं। यहां की छोटी से छोटी भूमि भी कीमती है। इसलिए यहां किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटाए जाए। पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाब, संपर्क मार्ग, शवदाह ग्रह, हैंडपंप ठीक कराएं। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, परंतु विकास कार्य आपके यहां होना है तो प्रस्ताव भी आपको देना होगा। बिना धन के कोई कार्य कैसे होगा। उन्होंने महिला समूहों का आह्वान किया कि वह समूह के माध्यम से कुछ नया करने में परहेज न करें, मांग के अनुरूप नये-नये प्रयोग करते रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात का मौसम अब लगभग समाप्त है। अब यदि बिना बरसात के कहीं जलभराव की समस्या हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराते हुए गांवों में स्वच्छ वातावरण प्रदान कराना सुनिश्चित करें। यदि जल निकासी के लिए कहीं बड़े नाले या नालियों की आवश्यकता है तो प्राथमिकता से निर्माण कराए। बिजली के सुचारु रूप से संचालन एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचने के लिए जर्जर पोलों एवं तारों को ठीक करें। लाभार्थीपरक योजनाओं के शिविर लगा कर पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाएं। जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करते हुए उन्हें आने वाले मेहमान की अग्रिम बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, संक्रमण के विरुद्ध अब जागरूकता के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान भी चल रहा है। चौपाल में जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, एसडीएम कोल कुवंर बहादुर सिंह, डीपीओ श्रेयश कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed