फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat, rice and salt found less in warehouse, case filed

गोदाम में कम मिला गेहूं, चावल और नमक, मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Wheat, rice and salt found less in warehouse, case filed
जिले में राशन की कालाबाजारी कम नहीं हो रही है। सिविल लांइस क्षेत्र के जौहराबाग में पूर्ति निरीक्षक के छापे में राशन की दुकान से गेहूं, चावल, नमक कम मिला है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से थाने में सेल्समैन, सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की पूर्ति निरीक्षक नूर फातिमा ने जौहरा बाग स्थित राशन दुकान पर गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर बुधवार को छापा मारा था। इस दौरान दुकान बंद मिली। सचिव उमर बेग निवासी जमालपुर के जरिए सेल्समैन प्रेम सिंह व जुनैद निवासी खाई डोरा, कोतवाली को फोन कर मौके पर बुलाया गया। दुकान की जांच के दौरान वहां 84.81 क्विंटल गेेहूं, 76.79 क्विंटल चावल और नमक और तेल के 63 पैकेट कम मिले। स्टॉक रजिस्टर में भी मार्च से लेकर अब तक गड़बड़ी मिली। पूर्ति निरीक्षक नूर फातिमा के अनुसार इस मामले में डीएम की अनुमति से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लांइस प्रवेश राना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed