फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   West's gang had given two robberies in the city

अलीगढ़ : पश्चिम के गैंग ने दिया था शहर में दो लूट को अंजाम

Wed, 16 Feb 2022 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 16 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
West's gang had given two robberies in the city
महानगर के बन्नादेवी की प्रतिभा कॉलोनी में किसान के घर और सासनी गेट की आरकेपुरम कॉलोनी में सेवानिवृत्त एबीएसए के घर लूट की घटनाएं पश्चिमी यूपी के गैंग ने की थीं। बुलंदशहर में दबोचे गए गाजियाबाद के आसिफ गैंग ने दोनों घटनाएं स्वीकारी हैं और पीड़ित परिवारों ने भी इन बदमाशों की शिनाख्त कर ली है। देर रात अलीगढ़ पुलिस टीम वहां उनसे पूछताछ में जुटी थी। चूंकि गैंग बुलंदशहर में पकड़ा गया है। इसलिए अब इन बदमाशों को बी वारंट के आधार पर यहां तलब कराया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी की प्रतिभा कॉलोनी में पिछले माह बरला के रहने वाले किसान के घर में घुसकर शाम के वक्त बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में पीड़ित ने बेशक अपने दामाद को नामजद कर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। मगर पुलिस की जांच में यह साफ हो गया था कि वारदात पेशेवर बदमाशों ने की है। अभी यह घटना खुली भी न थी कि पिछले सप्ताह सासनी गेट की आरकेपुरम कॉलोनी में सेवानिवृत्त एबीएसए स्व. कोमल सिंह के घर घुसकर इसी तरीके से लूट की वारदात हुई। इस वारदात में भी प्रतिभा कॉलोनी सरीखा तरीका अपनाया गया। हालांकि इस वारदात में भी पीड़ित परिवार ने अपने दामाद पर वारदात कराने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस घटना के खुलासे में लगी पुलिस को एक स्कार्पियो सीसीटीवी में कैद मिली। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। अब तक के प्रयास में यह साफ हो गया था कि बदमाशों का बेस गाजियाबाद का डासना इलाका है। इसी बीच बुलंदशहर में भी इसी तरीके की वारदात हुई। वहां भी वही स्कार्पियो कैद हुई। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस इस गैंग के पीछे थी। सोमवार को बुलंदशहर पुलिस को इस गैंग के सरगना सहित आधा दर्जन सदस्यों को दबोचने में सफलता मिली है। खबर है कि गाजियाबाद का आसिफ नाम का पुराना पेशेवर लुटेरा इस गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वारदातों में अलग थे गैंग के कुछ चेहरे
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आसिफ ने बताया है कि वह अपने साथ गाजियाबाद, मेरठ व बागपत के बदमाशों का गैंग बनाकर लूटपाट करता फिर रहा है। खास बात है कि आसिफ अपने साथ हर वारदात में तीन से चार नए चेहरे लेकर जाता है। अलीगढ़ में बन्नादेवी व सासनी गेट की घटनाओं में कुछ साथी अलग थे। हालांकि, दोनों घटनाओं के पीड़ितों ने इन्हें पहचान लिया है। अलीगढ़ टीम से पूछताछ में दोनों वारदात स्वीकार गई हैं। यह भी स्वीकारा है कि वे बस गाजियाबाद से लूट के इरादे से चलते थे। बिना किसी लक्ष्य के किसी भी शहर में पहुंचकर वहां की किसी पॉश घनी कॉलोनी में पहुंचकर ऐसे घर को चिह्नित करते थे, जहां पुरुष संख्या कम है। बस उसी घर में घुसकर वारदात करते थे। अलीगढ़ की दोनों वारदातों को अंजाम देने वे चंद घंटे पहले ही आए और वारदात कर भाग गए।
जो भी घर में घुसे या मिले, बंधक बनाओ, लूटो
अलीगढ़ पुलिस से पूछताछ में आसिफ ने स्वीकारा है कि पहले से टीम को एक निर्देश रहता था कि घर में जो भी मिले या वारदात के समय कोई भी अंदर प्रवेश करे तो उसे बंधक बना लेना है। ताकि वह किसी तरह की हरकत न कर पाए और हम लोग आसानी से काम कर निकल सकें। इनसे अलीगढ़ से लूटा कुछ माल भी बरामद किया गया है।

- सासनी गेट आरकेपुरम की घटना में एक स्कार्पियो सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसके पीछे हमारी टीम लगी थी। इसी बीच बुलंदशहर में भी घटना हुई और वहां की पुलिस ने इस को गैंग पकड़ा है। वहां हमारी टीम पूछताछ में लगी है। अब तक गैंग ने सासनी गेट व बन्नादेवी की घटनाएं स्वीकारी हैं।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed