फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Welcome gates at the entry points of Aligarh

Aligarh: शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बनेंगे स्वागत द्वार, 1.50 करोड़ से बनेगा पहला द्वार, टेंडर जारी

Thu, 24 Jul 2025 03:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 03:40 PM IST
सार

नादा पुल पर बनने वाला पहला स्वागत द्वार आधुनिक डिजाइन और टिकाऊ निर्माण के साथ तैयार होगा। इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग होगा। रात में आकर्षक लाइटिंग से इसे और भव्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Welcome gates at the entry points of Aligarh
स्वागत द्वार - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ शहर को विभिन्न जिलों से जोड़ने वाले सभी सात एंट्री प्वाइंटों पर स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। योजना के तहत पहला स्वागत द्वार नादा पुल पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि स्वागत द्वार न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व को भी दर्शाएंगे। नादा पुल पर बनने वाला पहला स्वागत द्वार आधुनिक डिजाइन और टिकाऊ निर्माण के साथ तैयार होगा। इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग होगा। रात में आकर्षक लाइटिंग से इसे और भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर बनने वाले द्वारों के डिजायन और बजट की योजना भी अंतिम चरण में है। इस परियोजना से न केवल शहर का सौंदर्यीकरण होगा बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। पार्षद मो. हफिज अब्बासी ने कहा कि स्वागत द्वार शहर की सुंदरता और आकर्षण को बढ़ाएगी। यह नई पहचान बनाने वाला कदम है। यह शहर में प्रवेश करने वालों को अलीगढ़ की संस्कृति और भव्यता का अहसास कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्वागत द्वार समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। यह पहल अलीगढ़ को एक आधुनिक और सुंदर शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
शहर को सुंदर और सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इन्हीं प्रयासों के तहत नित नए-नए कार्यों को अमर में लाकर शहर को ताला और तालीम की नगरी की भव्यता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। - प्रशांत सिंघल, महापौर

इन चौराहों पर बनेगा स्वागत द्वार
1-दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली सड़क पर सारसौल चौराहा।
2-अनूपशहर से अलीगढ़ आने वाली सड़क पर महेशपुर चौराहा।
3-बुलंदशहर से अलीगढ़ आने वाले रामघाट रोड पर क्वार्सी चौराहा।
4-कानपुर से अलीगढ़ आने वाली सड़क पर एटा चुंगी चौराहा।
5-आगरा से अलीगढ़ आने वाली सड़क पर सासनीगेट चौराहा।
6-मथुरा से अलीगढ़ आने वाली सड़क पर सासनीगेट चौराहा।
7-हरियाणा पलवल से अलीगढ़ आने वाली सड़क पर नादापुर चौराहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed