फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather became pleasant due to rain

अलीगढ़ : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पारा लुढ़का

Tue, 24 May 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain
सोमवार को सुबह में आई तेज आंधी में रामघाट रोड पर छाया अंधेरा। - फोटो : CITY OFFICE
सोमवार सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी मौसम के मिजाज कुछ इसी तरह रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री कम था।
न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम था। हवा की औसतन रफ्तार 15 किमी. प्रति घंटा की रही। लोगों के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे आंधी आई। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। सुबह 9.30 बजे मौसम साफ हुआ। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। ठंडी हवाएं चलने से धूप का असर कम रहा। पूरे दिन आसमान में बादल लुका-छिपी करते रहे। शाम को मौसम में और ठंडक घुल गई। इस दौरान लोग अपने परिजनों के साथ शहर में सैर सपाटा पर निकले। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed