{"_id":"5b4a550f4f1c1b51748b4d70","slug":"waterfalls-life-span-in-the-first-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
पहली बारिश में ही जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार के दिन मानसून की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन शहर में हुए जबरदस्त जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में दीवार गिर गई और उसके पास बनी सड़क की मिट्टी बह गई। गोविंद नगर में नाला कटने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। इससे नाला सफाई की हकीकत एक बार फिर से सामने आ गई। सबसे ज्यादा समस्या निचले इलाकों पर बसी आबादी में हुई। बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई। एडीए शाहजमाल इलाके में हुए भारी जलभराव के चलते कई कुत्ते और बिल्ली आदि पानी में बह गए।
शनिवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। लगातार बारिश के चलते शहर में सबसे ज्यादा जलभराव खास तौर से शाहजमाल, देहलीगेट और एटा चुंगी के गोविंद नगर इलाके में हुआ। ईदगाह, शाहजमाल क्षेत्र के वार्ड नंबर 54 के पार्षद मुशर्रफ हुसैन मेहजर ने बताया कि उनके इलाके में हुए जलभराव के चलते इलाके के कुछ आवारा कुत्ते, घर में पल रहे मुर्गे आदि पानी में बह गए।
इससे पानी के बहाव को लेकर लोगों में दहशत हो गई। इसके अलावा कई स्थानों पर पंपिंग स्टेशन बंद थे जिन्हें नगर आयुक्त ने पहुंच कर चालू करवाया। कुछ इलाके जैसे छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन पर पंपिंग डीजल खत्म होने से बंद हो गई थी। यहां पर बिजली नहीं होने से भी पानी निकासी का काम प्रभावित हुआ। इसके अलावा गूलर रोड पंपिंग स्टेशन पर भी जेनरेटर रखवाया।
विज्ञापन
यहां हुआ जलभराव
नगला कलार, इंदिरा नगर, खैर रोड, गूलर रोड, सराय मियां, चरखवालान, एडीए शाहजमाल, भुजपुरा, नगला आशिक अली, सुपर कालोनी, सराय लवरिया, नगला मसानी, शिवपुरी, अशोक नगर, सराय हकीम, ढपरा रोड, लक्ष्मी पुरी, घुड़ियाबाग, भमोला, बदरबाग, हमदर्द नगर, कबीर कॉलोनी, सर सैय्यद नगर, जीवन गढ़, नौरंगाबाद, डोरी नगर, नगला पला, नौरंगाबाद छावनी, कृष्णापुरी, गंभीरपुरा, चंदनिया, घनश्याम पुरी, संजय गांधी कॉलोनी, नगला तिकौना, कुलदीप विहार, बेगमबाग, सुदामा पुरी ब्रहम्मनपुरी, मकदूम नगर, सेंटर प्वाइंट, श्याम नगर, केला नगर, समद रोड, हाथरस अड्डा, पालीवाल कालेज, गूलर रोड, मित्र नगर, तुर्कमान गेट, रामघाट रोड, छर्रा अड्डा, पान दरीबा रोड, मैरिस रोड, विद्या नगर, दुर्गाबाड़ी, बैकुंठ नगर गुरुद्वारा रोड, गोंडा रोड, नीवरी आदि स्थान जलभराव की चपेट में आ गए।
अगले 72 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी
बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव वाले इलाकों का नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने निरीक्षण किया जिसके बाद आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमों का गठन किया गया है। आने वाले 72 घंटों में तेज बारिश के आसार को देखते हुये नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने आपात कालीन 9 टीमें तैनात की हैं। 5 अधिकारी 40 कर्मचारियों की टीमें नगर निगम कंट्रोल रूम में किसी भी आपात स्थिति अथवा जल भराव से निपटने के लिये तैनात की हैं। स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में शिफ्ट वाइज अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा नाले और नालियों के ऊपर बने स्लैबों और अतिक्रमणों को तत्काल स्वयं ही हटाने को कहा गया है। शहर में शनिवार को सुबह हुई बारिश के बाद जलभराव की सूचना पर नगर आयुक्त ने गूलर रोड, खैर रोड, शाहजमाल तुर्कमान गेट से भुजपुरा बाईपास, सासनी गेट, आगरा रोड, रामघाट रोड, सेंटर पाइंट, छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद, सेंटर पाइंट, पान दरीबा रोड, मैरिस रोड आदि स्थानों का निरीक्षण किया।
अगले 72 घंटों में बारिश में जलभराव की संभावना को देखते हुए सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति में बाधा होने पर उन पंपिंग स्टेशनों पर जनरेटर स्थापित किये गए हैं। शनिवार को निरीक्षण में पाया कि दुकानों के आगे बड़े-बड़े स्लैब डालकर नालों को बंद कर दिया है, जिसके कारण संबंधित क्षेत्रों में पानी कहीं नहीं निकल रहा। स्लैब चोक होने के कारण भी कई जगह पानी रुका हुआ था। ऐसे सभी भवन स्वामी, दुकानदारों के स्लैबों को तोड़ने के निर्देश दिये गये हैं। जलभराव का मुख्य कारण नाले और नालियों पर अतिक्रमण और स्लैब डालकर उन्हें पाट कर रखना प्रमुख है। जलभराव न हो इस बारे में शहरवासियों को मंथन करना चाहिए।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त