{"_id":"6a88bea97af748e9ac0830fb","slug":"water-reaches-nauhati-bamba-after-30-years-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1048708-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 30 साल बाद नौहटी बंबा में आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 30 साल बाद नौहटी बंबा में आया पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक से नौहटी गांव होते हुए सासनी तहसील के सिघर्र गांव जाने वाले नौहटी बंबा में 30 वर्ष बाद पानी आ गया है। जिससे आसपास के कई गांवों के किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हुई है।
अलीगढ़ खंड गंगा नहर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस माइनर से खरीफ सीजन में सिंचाई होती है। इसका निर्माण सन् 1991 में मध्य गंगा नहर परियोजना फेज-एक में हुआ था। इसकी लंबाई 2.900 किलोमीटर है। इसमें जल प्रवाह 240 लीटर प्रति सेकंड है। मांट ब्रांच फीडर प्रणाली का अंतिम छोर कही जाने वाली इस माइनर में लगभग 30 वर्षों से पानी नहीं पहुचा था। गंगा संगठन के मुख्य अभियंता जीपी श्रीवास्तव के निर्देश पर इसको साफ कर पानी पहुंचाया गया है। स्थानीय किसानों ने बताया कि सरकार ने उनकी जमीन लेकर माइनर बनाई थी और कहा था कि पानी मिलेगा, लेकिन यह एक सपना बनकर रह गया था, अब पानी मिला है।