फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water Crisis in Vikas Nagar

हैंडपंप खराब, नलकूप के भरोसे विकास नगर के वाशिंदे

Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Vikas Nagar
विकास नगर में खराब पड़े हैंड पंप को दिखाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 12 छावनी स्थित विकास नगर में तीन माह से घर पर नलों से गंदा पानी आ रहा है। इलाके के ज्यादातर सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो सही हैं उनसे पीला पानी निकलने की समस्या है। इससे करीब 300 परिवारों के दो हजार लोग प्रभावित हैं। शहर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।
विज्ञापन

इस इलाके में करीब 20 साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति हो रही है। जर्जर पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज है। इससे नलों के जरिए गंदा पानी के साथ हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। वहीं पानी की आपूर्ति का समय भी निर्धारित नहीं है। कभी-कभी रात में भी पानी आ जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार इलाके में तीन साल पहले नलकूप के लिए खुदाई हुई थी। अब पाइप डालकर खुदी जगह को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। एक साल पहले अमृत योजना के तहत नई पाइपलाइन डाली गई थी। बीस साल पुरानी पाइपलाइन जर्जर हालत में है। इलाके में करीब 65 सरकारी हैंडपंप हैं, जिनमें 15 हैंडपंप ही सही है। कुछ सही हैंडपंप से भी पीला पानी आ रहा है। पानी की आपूर्ति के लिए नई टंकी बन गई है लेकिन उसे पाइपलाइनों से नहीं जोड़ा गया है। इस इलाके में मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। वार्ड में पांच नलकूप हैं, जिनमें दो ही सही है। महिलाएं सबमर्सिबल पंप वाले घरों अथवा अन्य मोहल्लों से पानी ढो रही हैं। लोगों के अनुसार पार्षद से लेकर अधिकारियों तक शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 12 छावनी (विकास नगर)।
- वार्ड की आबादी 30 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 220 से 250 फुट।
- वार्ड में 65 सरकारी हैंडपंप। 15 सही। इनमें भी पीले पानी की समस्या।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी, जो जलापूर्ति के लिए शुरू नहीं है।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- बीस साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति।
- पांच सरकारी ट्यूबवेल, जिसमें केवल दो सही हालत में।
वार्ड में कुछ जगहों पर पानी की समस्या है। लोग शिकायत करते हैं, तो समस्या दूर कराई जाती है। विकास नगर में पानी की समस्या है। इसे लगातार सही कराया जा रहा है। इलाके में ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - विजय देवी, पार्षद।

विकास नगर में पानी की समस्या संज्ञान में आई है। टीम को निर्देशित कर दिया गया है। टीम सर्वे करेगी। जल्द समस्या को निस्तारित कराया जाएगा। -अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त।
तीन महीने से विकास नगर में पानी की समस्या है। गंदा पानी आता है। कोई सुनवाई नहीं है। इलाके के हम सभी लोग परेशान हैं। -आरती शर्मा।
...........................
बीस साल पुरानी पाइपलाइन से इलाके में जलापूर्ति हो रही है। सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। दूसरी जगहों से पानी लाना पड़ रहा है। - अंगूरी देवी।
................................
इलाके में तीन साल पहले नलकूप के लिए खुदाई हुई थी। पाइप भी डाल दिए गए। इसके बाद अधूरा काम कर ऐसे ही छोड़ दिया है। - मुन्नी देवी।
......................................
इलाके में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं है। केवल नलकूप के भरोसे ही पानी की आपूर्ति है। उसमें भी तीन नलकूप खराब हैं। - पुष्पेंद्र कुशवाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed