फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water crisis in Aligarh

भीषण गर्मी में पानी के लिए छटपटा रहे लोग

Wed, 27 May 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Aligarh
पानी की समस्या को लेकर सहायक नगर आयुक्त को मटका भेंट कर ज्ञापन देते संदेश राज व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
भीषण गर्मी में शहर के कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए छटपटा रहे हैं। ईद के दिन भी लोग पानी को तरसते रहे। रेड जोन एरिया में भी कुछ स्थानों पर पानी की भारी किल्लत है। लॉकडाउन की वजह से परेशानी और बढ़ गई है। महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने को कहा है।
विज्ञापन

महापौर मो. फुरकान ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को पत्र लिखकर कहा कि महानगर के भुजपुरा रानी वाला दगड़ा, लड़िया सराय केला खां, अब्बासनगर, नौरंगाबाद, नगला कलार, खाई डोरा, जयगंज, ऊपरकोट, इस्लामनगर, शाहजमाल, तोलीपाड़ा, काजीपाड़ा, क्वार्सी आदि क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की वजह से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। ईद पर भी विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में कोरोना की महामारी के कारण महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में रेड जोन घोषित किया गया है। इस महामारी में पेयजल उपलब्ध नहीं होगा तो वह इस बीमारी से कैसे लड़ पाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम को मटका भेंट, 48 घंटे में जल आपूर्ति करें अन्यथा आंदोलन
अचलताल बाल्मीकि बस्ती, गिहारा नगर, दुबे का पड़ाव पेट्रोल पंप के सामने कोयले वाली गली आदि में 15 दिन से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। अब उनका आक्रोश सातवें आसमान पर है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज बाल्मीकि के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम को मटका भेंट कर 48 घंटे का समय दिया है। इस अवधि में पानी की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेश राज ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। बार-बार कहने के बावजूद नगर निगम द्वारा पानी का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। 48 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसके बाद की स्थिति के लिए नगर निगम जिम्मेदार होगा। ज्ञापन देने वालों में राजकमल सोनकर, सोनू कुमार, अजीत अमी, रवि कुमार, विपिन चंचल, गोविंद प्रकाश, अमित चौहान, बंटी आदि शामिल हैं।

पानी की परेशानी है। महापौर द्वारा नगर आयुक्त को लिखे पत्र की जानकारी नहीं है। समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास चल रहा है। सूचना पर टैंकर भी भेजे जा रहे हैं। सासनी गेट थाने के पास पाइप लाइन में मैटेरियल फंसा था। अब उस एरिया में जलापूर्ति सुचारु रूप से होने की उम्मीद है। पिछले दो-तीन दिन में बिजली की दिक्कत के कारण भी परेशानी बढ़ गई है। - सुचेंद्र शर्मा, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed