फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Warning of heavy rain in Aligarh today

Aligarh Weather: आज भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद, पारा लुढ़का, सड़कों पर जलभराव

Thu, 12 Sep 2024 11:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 11:03 AM IST
सार

बारिश के कारण रामघाट रोड, पीएसी, आगरा रोड, मुकुंदपुर, सासनी गेट, देहलीगेट, स्टेशन रोड, छर्रा अड्डा पुल, स्वर्णजयंती नगर, प्रतिभा कॉलोनी समेत तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Warning of heavy rain in Aligarh today
आगरा रोड पर हुए जलभराव में होकर गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

11 सितंबर को सुबह से रात तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने 12 व 13 सितंबर को अलीगढ़ जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र छेरत के मौसम वैज्ञानिक अशरफ अली ने बताया कि जिले में 11 सितंबर को करीब 30 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में 11 सितंबर सुबह से शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन सड़कों पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बुधवार को सुबह करीब 5.30 बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन भर बारिश से कई इलाकों में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन


बारिश के कारण रामघाट रोड, पीएसी, आगरा रोड, मुकुंदपुर, सासनी गेट, देहलीगेट, स्टेशन रोड, छर्रा अड्डा पुल, स्वर्णजयंती नगर, प्रतिभा कॉलोनी समेत तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात ने नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना और नाला-नाली के सफाई अभियान की हकीकत की पोल खोल दी। नाले- नालियां लबालब हो गए। कई इलाकों में जलभराव के साथ ही सड़क पर कीचड़ और गंदगी उफनाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव में फंसे वाहन

बारिश और जलभराव के कारण शहर की सड़कों पर वाहन हांफते नजर आए। रामघाट रोड, आगरा रोड, जयगंज, भुजपुरा, जमालपुर, मुकुंदपुर आदि स्थानों पर जलभराव में लोगों के वाहन बंद हो गए। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को जलभराव से बाहर निकाला गया।

जाम में फंसे राहगीर और छात्र
बारिश के चलते रामघाट रोड, जीटी रोड, सासनी गेट, खैर बाईपास आदि स्थानों पर जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी होने पर छात्र-छात्राएं भीगते हुए अपने घरों को रवाना हुए। वहीं कई स्कूली बस जाम में फंस गई। जिसके कारण स्कूली छात्र देर से घर पहुंचे। इसके अलावा क्वार्सी से पीएसी, अतरौली अड्डे से लेकर मीनाक्षी पुल, सेंटर प्वाइंट, स्टेशन रोड, मैरिस रोड, केला नगर पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

धान के लिए वरदान है बारिश
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान और खरीफ की फसलों को बारिश काफी लाभदायक है। लेकिन अगर 5-6 दिन लगातार बारिश हुई, तो यह फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed