फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wanted accused of robbery dies in road accident in Chandaus

Aligarh News: चंडौस में सड़क हादसे में लूट के वांछित आरोपी की मौत

Fri, 08 Aug 2025 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused of robbery dies in road accident in Chandaus
क्षेत्र के जामनका के मजरा विजयपुरा के पास बृहस्पतिवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक लूट के वांछित आरोपी की मौत हो गई। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों की भी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन




थाना पुलिस ने बताया कि गांव जामनका निवासी रफाकत (35) बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे घर से बाइक लेकर ऊमरी चौराहे की तरफ किसी कार्य से जा रहा था। जामनका के मजरा विजयपुरा के पास गौमत चौराहे की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें रफाकत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




सूचना पर पुलिस के अलावा परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे खैर के एक अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस दोनों वाहनों को कोतवाली लेकर आ गई है। पुलिस के मुताबिक रफाकत चंडौस से लूट के मामले में वांछित आरोपी था। वहीं रफाकत तीन भाइयो में सबसे बड़ा था और उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने देर रात को शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







सड़क हादसे में मृत रफाकत पर चंडौस थाने से लूट में वांछित आरोपी था, पुलिस उसके अन्य थानों में आपराधिक मामलों की भी जानकारी कराएगी। संजीव तोमर. सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed