फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wandering patients, medicines burnt in CHC

अलीगढ़ः भटक रहे मरीज, सीएचसी में फूंक दीं दवाएं

Mon, 06 Dec 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wandering patients, medicines burnt in CHC
बिजौली सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर कूड़े के ढेर में पड़ी सरकारी दवाएं। - फोटो : CITY OFFICE
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौली पर आयरन एंड फोलिक एसिड सहित अन्य बीमारियों की दवाओं को स्वास्थ्यकर्मी आग लगाकर नष्ट कर रहे हैं। मामला उजागर होने पर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सीएमओ ने मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जनपद में बच्चों एवं महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) आम समस्या है। स्वास्थ्यकर्मी इन गोलियों को जरूरतमंद बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को देने के बदले स्टोर में सड़ा देते हैं। बाद में आग लगाकर नष्ट कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौली में सामने आया है। आयरन एंड फोलिक एसिड सहित अन्य कई बीमारियों की दवाओं एवं सीरप को स्वास्थ्यकर्मियों ने आग लगाकर नष्ट कर दिया है। सूचना मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू एवं जय यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम एवं सीएमओ से की है।
विज्ञापन

सीटू चौधरी ने बताया कि बिजौली सीएचसी पर ठीक से उपचार न मिलने की शिकायत आम है। मरीजों को दवाएं भी नहीं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर पर दवाइयां अधजली मिली हैं। कुछ दवाइयां दिसंबर 2021 में एक्सपायर हो रही है, जबकि कुछ की एक्सपायरी डेट 2022 है। यह भी चर्चा है कि कुछ दवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कमजोर बच्चों तक पहुंचानी थीं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीएचसी बिजौली के अधिकारी डॉ. नवीन कुमार को जांच करने का निर्देश दे दिया गया है। जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed