फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waiting for the approval of the name of AMU new VC

AMU: नए कुलपति के नाम पर मुहर लगने का इंतजार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आ सकती है खबर

Thu, 30 Nov 2023 09:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 09:02 AM IST
सार

एएमयू के नए कुलपति के नाम पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मुहर लग सकती है। छह नवंबर को एएमयू कोर्ट सदस्यों ने कुलपति पैनल में शामिल पांच में से तीन लोगों को चुना था। कुलपति पद के उम्मीदवार प्रो. एमयू रब्बानी को सर्वाधिक 61 मत मिले थे, जबकि प्रो. फैजान मुस्तफा को 53 और प्रो. नईमा खातून को 50 मत मिले थे।

विज्ञापन
Waiting for the approval of the name of AMU new VC
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के नियमित कुलपति के नाम पर मुहर लगने का इंतजार शिद्दत से हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली से कुलपति बनने की खबर आ सकती है।

विज्ञापन


छह नवंबर को एएमयू कोर्ट सदस्यों ने कुलपति पैनल में शामिल पांच में से तीन लोगों को चुना था। कुलपति पद के उम्मीदवार प्रो. एमयू रब्बानी को सर्वाधिक 61 मत मिले थे, जबकि प्रो. फैजान मुस्तफा को 53 और प्रो. नईमा खातून को 50 मत मिले थे। अगले दिन एएमयू कोर्ट की कार्यवाही दिल्ली भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक दिल्ली से नए कुलपति की खबर नहीं आई है। कुलपति पद के दावेदारों की पत्रावली पहले शिक्षा मंत्रालय, फिर विधि मंत्रालय के बाद राष्ट्रपति के पास जाएगी। यहीं पर नए कुलपति के नाम पर मुहर लगेगी। 
विज्ञापन


उधर, स्थाई, अस्थाई और दैनिक भत्ता भोगी कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने धरना जारी है। नए कुलपति के सामने इन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान सहित छात्रसंघ चुनाव, गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव, स्कूलों में शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया की चुनौतियां भी होंगी। वहीं, कुलपति पैनल प्रक्रिया मानक के विपरीत होने का मामला भी उच्च अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed