{"_id":"571d29ea4f1c1b2e228b5807","slug":"vvip-guest-house-no-2-in-the-surviving-captivity","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस नंबर 2 में कैद होकर बचे वीवीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस नंबर 2 में कैद होकर बचे वीवीआईपी
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
एएमयू में शनिवार रात जो कुछ हुआ, उसके कुछ प्रत्यक्षदर्शी ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद को कैद कर जान बचाई। इनमें एक जज के अलावा एक पूर्व सांसद के रिश्तेदार भी शामिल रहे। एएमयू के गेस्ट हाउस नंबर 2 में ठहरे इन वीवीआईपी मेहमानों ने जब बाहर हो रहे पथराव व आगजनी पर निकलकर देखा तो छात्र इन पर हमलावर हो गए। किसी तरह गेस्ट हाउस में खुद को छिपाकर जान बचाई।
इन्हीं मेहमानों में शामिल मो. अशफाक कायमखानी निवासी देवीपुरा रोड सीकर राजस्थान ने बताया कि वह गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 6 में ठहरे हुए थे। उनके साथ गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 5 में शाहजहांपुर के पूर्व सांसद के रिश्तेदार शकील अहमद और दूसरे कमरे में फतेहपुर के जज विकार अहमद अंसारी ठहरे हुए थे। यह तीनों अपने बच्चों को रविवार को प्रस्तावित बीटेक का एंट्रेंस एग्जाम दिलाने आए थे। अशफाक और शकील की स्विफ्ट डिजायर व विकार साहब की इनोवा गेस्ट हाउस की पार्किंग में खड़ी थीं। रात दो बजे दरवाजे पर पथराव व आगजनी की आवाज सुन जब बाहर आए तो छात्र हमलावर हो गए। सभी ने खुद को कैद किया। इसके बाद भी दरवाजे पर काफी देर तक पथराव होता रहा। इससे शीशे आदि टूट गए। इनमें से दोनों स्विफ्ट कार जला दी गईं, जबकि इनोवा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही जमकर तोड़फोड़ की गई। तीनों लोग अंदर दहशत में जीते रहे। अशफाक व विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस के कार्यवाहक मेंबर इंचार्ज आबिद अली खां की ओर से तहरीर दी गई हैं।