फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting will be held again today in Bhanouli

भानौली में आज फिर से होगा मतदान

Sat, 01 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held again today in Bhanouli
खैर के भानौली गांव में मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार को मतपेटिका लूट के बाद मतपत्रों को फाड़कर खेतों में फेंकने की घटना के चलते शनिवार को यहां फिर से मतदान होगा। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया था। वहां से अनुमति मिल गई है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के मतदान के लिए विकास खंड खैर की ग्राम पंचायत 40-भानौली के मतदान केंद्र संख्या 64 (प्राथमिक विद्यालय भानौली) के मतदेय स्थल संख्या 127 प्राथमिक विद्यालय भानौली के कक्ष नंबर एक पर राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति उपरांत पुनर्मतदान के संबंध में पत्र जारी हो गया है।
विज्ञापन

यहां शुक्रवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीच यहां पर मतदान कराया जाएगा। पीएसी को भी तैनात किया जाएगा। यहां मतदान होने के बाद मतपेटिकाओं को सील किया जाएगा। इसके बाद उनको स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। दो मई को अन्य मतों के साथ इनकी भी गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed