{"_id":"67289f730036e68a750ac93b","slug":"voting-in-khair-by-election-is-on-20th-november-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: अब 13 नहीं 20 नवंबर को होगा मतदान, मंत्रियों का आना शुरू, गन्ना मंत्री ने मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: अब 13 नहीं 20 नवंबर को होगा मतदान, मंत्रियों का आना शुरू, गन्ना मंत्री ने मांगे वोट
Mon, 04 Nov 2024 03:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:50 PM IST
सार
खैर विधानसभा में उपचुनाव के लिए 19 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी। 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
गन्ना मंत्री चौाधरी लक्ष्मी नारायण भाजपा के लिए वोट मांगते हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चुनाव आयोग ने आज उपचुनाव के मतदान की तारीख में बदलाव किया है। खैर विधानसभा में उपचुनाव के तहत मतदान 13 नवंबर को नहीं होगा। अब सात दिन बाद यानी 20 नवंबर को मतदान होगा। खैर विधान सभा में चुनाव प्रचार के लिए मंत्रियों का आना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
खैर विधान सभा के उपचुनाव में अब मतदान 13 की जगह 20 नवंबर को होगा। 19 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी। 23 नवंबर को धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी। खैर विधानसभा से भाजपा, बसपा, सपा समेत पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग का तिथि बदलने का आदेश यहां क्लिक कर देखें
विज्ञापन
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
- पहल सिंह, बहुजन समाज पार्टी
- सुरेंद्र दिलेर, भारतीय जनता पार्टी
- चारू कैन, समाजवादी पार्टी
- नितिन कुमार चोटेल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम )
- भूपेंद्र कुमार धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
खैर पहुंचे गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
अलीगढ़ जनपद की खैर विधानसभा में उपचुनाव के तहत यूपी के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भ्रमण कार्यक्रम के लिए खैर पहुंचे। गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने खैर विधानसभा के पीपली, रामपुर, घरबरा, हमीदपुर, श्यारोल, बैना, बुढ़ाका, अटारी में भ्रमण किया। मंत्री ने चुनावी सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर को वोट देने की अपील की।
उन्होंने भ्रमण के दौरान कहा कि भाजपा प्रत्याशी को एक लाख से अधिक वोटों से जिताएं। हर बूथ के हर वोट पर योगी जी की निगाह रहती है। अगर आप कमल के वोट का बटन दबाएंगे तो लक्ष्मी कमल पर बैठ कर आती है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर मंच पर नीचे जमीन पर बैठे और जनता को उन्होंने दंडवत प्रणाम किया। इस दौरान हाथरस सांसद अनूप प्रधान, बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।