{"_id":"62095a36e2580c1c4e56b7c5","slug":"voters-here-were-toppers-in-voting-take-inspiration-aligarh-news-ali285107292","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : मतदान में यहां के मतदाता रहे टॉपर... इनसे लें प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : मतदान में यहां के मतदाता रहे टॉपर... इनसे लें प्रेरणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र में मतदान का अपना महत्व है। चुनाव में मतदान के लिए लोगों को लगातार जागरूक भी किया जाता है। फिर भी लोग पोलिंग बूथों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के सात बूथ ऐसे हैं, जहां पर दस फरवरी को मतदाताओं ने जमकर मतदान किया है और दूसरों को मतदान करने की प्रेरणा देने का काम किया है। अब कारण जो भी हो, असर जिसका भी हो। मगर यहां के मतदाताओं ने जमकर मतदान किया है।
जिले में क्रमवार बात करें तो खैर विधानसभा में चंडौस के भीमनगर गांव के बूथ पर, बरौली में कंदौली बूथ पर, अतरौली में सिंधौरा बूथ पर, छर्रा में धर्मपुर बूथ पर, कोल में अनबराबाद बूथ पर, शहर में राजकीय कन्या विद्यालय बूथ पर व इगलास में हैवतपुर फगोई बूथ पर सर्वाधिक मतदान हुआ है। इन सातों बूथों के मतदाता अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के टॉपर हैं। सर्वाधिक मतदान को लेकर इन गांवों के लोगों में भी उत्साह है और यहां के सियासी दलों के पोलिंग एजेंट भी अपने-अपने प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि ये अलग विषय है कि परिणाम इन सातों बूथों से किसके पक्ष में ज्यादा और किसके पक्ष में कम होगा। मगर इतना जरूर है कि इन सातों बूथों के मतदाताओं से जिले के अन्य मतदाताओं को प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए।
विधानसभा वार टॉप मतदान वाले बूथ
खैर विधानसभा:-चंडौस के भीमनगर प्राइमरी स्कूल पर 443 में से 364 मतदान, कुल प्रतिशत 82.17
बरौली विधानसभा:-प्राथमिक विद्यालय कंदौली पर 275 में से 252 मतदान, कुल प्रतिशत 91.64
अतरौली विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल सिंघौरा पर 544 में से 470 मतदान, कुल प्रतिशत 86.40
छर्रा विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल धर्मपुर पर 462 में से 426 मतदान, कुल प्रतिशत 92.21
कोल विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल अनबराबाद पर 486 में से 439 मतदान, कुल प्रतिशत 90.33
शहर विधानसभा:-श्री राजकीय कन्या विद्यालय बूथ पर 898 में से 735 मतदान कुल प्रतिशत 81.83
इगलास विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल हैवतपुर फगोई पर 536 में से 460 मतदान, कुल प्रतिशत 85.82
विधानसभा वार कम मतदान वाले बूथ
खैर विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल खैर पर 617 में से 216 मतदान, कुल प्रतिशत 35.01
बरौली विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल कलियानपुर नंबर 1 पर 1021 में से 29 मतदान, कुल प्रतिशत 2.84
अतरौली विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल जूनियर हाईस्कूल बढ़ौली पर 953 में से 337 मतदान, कुल प्रतिशत 35.36
छर्रा विधानसभा:-प्राइमरी स्कूल दुभिया नंबर एक पर 797 में से 285 मतदान, कुल प्रतिशत 35.76
कोल विधानसभा:-सीनियर ब्यॉज स्कूल एएमयू छह नंबर पर 613 में से 202 मतदान, कुल प्रतिशत 32.95
शहर विधानसभा:-राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के एक बूथ पर मात्र 43.22
इगलास विधानसभा:-पूर्व माध्यमिक विद्यालय हीरापुर हुसैनपुर पर मतदान प्रतिशत कुल 0.41