{"_id":"6804c6fc0f19873fa70be4a4","slug":"vishwa-hindu-parishad-protest-aligarh-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
Sun, 20 Apr 2025 03:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 20 Apr 2025 03:35 PM IST
सार
विहिप ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।ममता की राजनीति गंदी है, तुष्टिकरण में अंधी है, बंगाल मांगे राष्ट्रपति शासन जैसे नारे लगाए। साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार पर हिन्दू विरोधी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विहिप का धरना प्रदर्शन
- फोटो : स्वयं
विस्तार
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने 19 अप्रैल को रामलीला मैदान के बाहर जीटी रोड पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ममता की राजनीति गंदी है, तुष्टिकरण में अंधी है, बंगाल मांगे राष्ट्रपति शासन जैसे नारे लगाए। साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार पर हिन्दू विरोधी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बंगाल सरकार को अपदस्थ करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने कहा कि बंगाल में महिलाओं के प्रति बर्बरता की जा रही है उससे समूचे देश का हिंदू आक्रोशित है एवं एकजुट है, बंगाली हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहन किया जाएगा। ममता सरकार जिहादी तत्वों का संरक्षण कर रही है, जो अस्वीकार्य है। विरोध प्रदर्शन में एक महिला ने अपना त्रिशूल हाथ में लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंत्री मयंक कुमार, उपाध्यक्ष आलोक शिवाजी, विभाग समरसता प्रमुख आलोक याज्ञनिक, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, राजेश गुप्ता, आचार्य पवन वशिष्ठ, ईशान श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता, प्रतिमा वार्ष्णेय, जितेंद्र आर्य, मुकेश बिंदी, दिनेश शास्त्री, देवेंद्र गुप्ता, राहुल चेतन आदि मौजूद रहे।