{"_id":"660aff6e4bcb93d7120ae1dd","slug":"vishals-cause-of-death-unclear-in-post-mortem-report-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100789-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट, विसरा जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट, विसरा जांच के लिए भेजा
Tue, 02 Apr 2024 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:09 AM IST
सार
गांव भूतपुरा निवासी विशाल हरियाणा के रेवाड़ी में पत्नी सहित रहते थे। पत्नी मधु के अनुसार होली से पहले वह बाइक लाने की बात कहकर अपने गांव आए थे। 19 मार्च को अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। 31 मार्च की दोपहर गांव के पुराने घर के कमरे में शव मिलने बड़े भाई राहुल ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
भूतपुरा गांव में अपने घर के कमरे में मृत मिले विशाल के शव का 1 अप्रैल की दोपहर पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
गांव भूतपुरा निवासी विशाल पुत्र सत्यपाल हरियाणा के रेवाड़ी में पत्नी सहित रहते थे। पत्नी मधु के अनुसार होली से पहले वह बाइक लाने की बात कहकर अपने गांव आए थे। 19 मार्च को अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। 31 मार्च की दोपहर गांव के पुराने घर के कमरे में शव मिलने बड़े भाई राहुल ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
राहुल और उसकी पत्नी इसी पुराने मकान के ऊपरी मंजिल में रात के समय सोते थे, लेकिन छोटे भाई विशाल के घर के नीचे कमरे में होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। पत्नी मधु ने 31 मार्च को पति की हतया किए जाने का आरोप लगाया था, लेकिन थाने में तहरीर नहीं दी। थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि कोई पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन