{"_id":"665b93fd27a29f471b0869c7","slug":"villagers-sit-on-dharna-at-tappal-power-house-in-protest-against-power-cuts-aligarh-news-c-2-1-ali1010-403654-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली कटौती के विरोध में टप्पल बिजली घर पर धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली कटौती के विरोध में टप्पल बिजली घर पर धरने पर बैठे ग्रामीण
Sun, 02 Jun 2024 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के तत्वावधान में टप्पल बिजली घर में धरना दिया गया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक धरना चला। एसडीओ विद्युत सुशील कुमार व थाना प्रभारी टप्पल सत्यवीर सिंह के आश्वासन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
धरने की अध्यक्षता चौ. विजयपाल सिंह और संचालन दिलशाद अली खान ने किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर चौ. रमेश कुमार अत्री ने कहा कि टप्पल बिजली घर के कर्मचारी निर्धारित मानक के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। इससे आमजन सहित किसान-मजदूर खासे परेशान हैं। कहा कि भीषण गर्मी में बकाया बिल की वसूली तो कराई जाए लेकिन कनेक्शन काटने की प्रक्रिया एक माह के लिए रोक दी जाए।
बिजली घर पर स्थाई तौर पर जेई रहें और उपभोक्ताओं के फोन कॉल रिसीव करें। इस मौके पर इस्लाम सैफी, योगेंद्र फौजी, चौधरी प्रवीण कुमार अत्री, ठा. नेत्रपाल सिंह, रईस कुरैशी, खुर्शीद खान, आजाद खान, निराले खान, धन्ना सेठ, रामगोपाल अत्री, नेत्रपाल सिंह, मोनू शर्मा, यासीन, दानिश, कासिम, जाकिर खान मौजूद रहे।