{"_id":"6713f369490f092b570811ca","slug":"vice-president-is-coming-to-the-convocation-ceremony-of-raja-mahendra-pratap-singh-university-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: दीक्षांत समारोह 21 अक्टूबर को, आ रहे उपराष्ट्रपति, 41 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, तैयारियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: दीक्षांत समारोह 21 अक्टूबर को, आ रहे उपराष्ट्रपति, 41 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, तैयारियां जारी
Sat, 19 Oct 2024 11:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:30 PM IST
सार
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल व इंटर कॉलेज में आयोजित तीन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
वीसी प्रो चंद्रशेखर पत्रकार वार्ता में दीक्षांत समारोह के बारे में बताते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 21 अक्तूबर को नवनिर्मित विवि परिसर में 11 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 41 मेधावियों को स्वर्ण पदक देंगे। उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
19 अक्टूबर को कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि 21 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से विद्यार्थियों का आना शुरू हो जाएगा। सुबह 10 बजे के बाद किसी को शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल व इंटर कॉलेज में आयोजित तीन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
एटा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी किट प्रदान की जाएगी। इस दौरान कुलसचिव विजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, वित्त अधिकारी सुदर्शन, अपर कुलसचिव कैलाश बिंद, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अनूप कुमार भारतीय, प्रो. राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन