{"_id":"676803931c042263420cf801","slug":"vhp-national-joint-general-secretary-surendra-jain-in-trishul-initiation-program-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल दीक्षा: गरजे विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन, बोले-अब भारत भूमि पर नहीं चलेगा जिहाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशूल दीक्षा: गरजे विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन, बोले-अब भारत भूमि पर नहीं चलेगा जिहाद
Sun, 22 Dec 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2024 05:48 PM IST
सार
राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने अलीगढ़ में कहा कि राजनीतिक स्वार्थी लोग हमें जातियों में बांटना चाहते हैं। हमें न बंटना है, न घटना है और न कटना है।
विज्ञापन
विहिप व बजरंग दल का शौर्य सभा व त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि भारत भूमि पर अब जिहाद नहीं चलेगा। सनातन न कभी मिटा है, न मिटेगा। यह अमर है, इसे मिटाने की सोच रखने वाले मिट जाएंगे।
विज्ञापन
विहिप राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन 22 दिसंबर को बजरंग दल द्वारा लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में आयोजित शौर्य सभा एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां भी मुसलमान बहुलता में होते हैं, वहां अल्पसंख्यकों का रक्त बहाया जाता है। बांग्लादेश इसका ताजा उदाहरण है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो हो रहा है, उसकी चिंता केवल हिंदुस्तान कर रहा है। यूएनओ को वहां शांति सेना भेजनी चाहिए। हम वहां हिंदुओं को मरने नहीं देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थी लोग हमें जातियों में बांटना चाहते हैं। हमें न बंटना है, न घटना है और न कटना है। उन्होंने अलीगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि यह अलीगढ़ नहीं हरिगढ़ है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने जमीन दी, तब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। अब यहां राजा से ज्यादा जिन्ना का नाम लिया जाता है। यहां मुस्लिम नेता और अंग्रेजों की मिलीभगत से मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज बना था। जिन्ना ने कहा था कि यह मुसलमान का शस्त्रागार है। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिंदू विरोधी गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। एएमयू के छात्र देश का खाते हैं, इस देश का बनकर रहेंगे तो सुखी रहेंगे।
विज्ञापन