फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vendetta working center

बदले की भावना से काम कर रहा केंद्र

Fri, 11 Dec 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vendetta working center
केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। यह जनता से किए वायदे पूरे करने की बजाए विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन


 यह बात गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा ने कही। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्हाेंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का टारगेट कांग्रेस है।

खास रणनीति के तहत शंकर सिंह बघेला और वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी के दौरान छापे की कार्रवाई की गई।
उन्हाेंने कहा कि गहलोत और सचिन पायलेट के खिलाफ भी इसलिए मुकदमे दर्ज कराए गए कि 1700 से ज्यादा खदानों की लीजें, बिना कानून का पालन किए बांट दी र्गइं। दो लाख करोड़ के खनन का काम गुपचुप तरीके से दे दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरटीआई डाली, तब सच्चाई सामने आई। दो लाख करोड़ का स्कैंडल होने जा रहा था। कांग्रेस ने जब ललित मोदी का मामला उठा तो राजस्थान की मुख्यमंत्री और उनके बेटे की संलिप्ता सामने आई। सुब्रमण्यम स्वामी को अपना माउथ पीस बनाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और इस परिवार को बदनाम करने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला कोर्ट में है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनकी पार्टी कोर्ट का सम्मान करते हैं।

कोर्ट का जो निर्देश होगा, उसे मानेंगे। कोर्ट के सामने सबूत रखेंगे, जिसके बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार में देश में व्यवस्था बिगड़ गई है।


 400 से ज्यादा लोग पुरस्कार लौटा चुके हैं। उन्होंने प्रदूषण को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इसे लेकर वह सदन में चर्चा की मांग की जाएगी। इस दौरान सैय्यद वसीम अहमद, उमरुद्दीन, रूही जुबेरी, मो. शहजाद, तस्लीम नकवी, चौ. राजवीर सिंह, एजेड मोहतसीम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed