{"_id":"6a153cb1077242402c0c8294","slug":"vehicles-parked-near-the-post-office-at-aligarh-railway-station-caught-fire-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर डाकघर के पास खड़े वाहनों में लगी आग, दो स्कूटी व तीन बाइक आग की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर डाकघर के पास खड़े वाहनों में लगी आग, दो स्कूटी व तीन बाइक आग की चपेट में
Tue, 26 May 2026 11:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 26 May 2026 11:55 AM IST
सार
रेलवे डाकघर के पास एकांत में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। जिससे तीन बाइक और दो स्कूटी जल गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
लगी आग की ओर इशारा करता युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में सेंटर प्वाइंट तिराहे के पास रेलवे डाकघर है। इसके पास में ही खुले स्थान पर 26 मई को छह बाइक व तीन स्कूटी खड़ीं थीं। सुबह करीब 10:45 बजे इन वाहनों से अचानक धुआं उठता देखा गया। रेलवे कर्मचारी, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी कमांडर धीरज चौधरी के अलावा जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो स्कूटी व तीन बाइक आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, सूचना पर दमकल भी पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि एक स्कूटी की बैटरी गर्मी के चलते फट गई और उससे आग लग गई, जिसके बाद अन्य वाहनों ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन
इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वाहन बिना पार्किंग के वहां क्यों खड़े हुए थे? इसकी जांच कराई जा रही है। वाहनों में आग किस कारण से लगी इसकी भी जांच जारी है। वाहन नंबर के आधार पर उनके स्वामियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन